Latest Updates
-
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
जानें, क्यूं खाएं हर रोज़ हरी सब्जी और फल?
अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो हर दिन हरी सब्जियों व फलों का सेवन बेहद आवश्यक होता है। आप सभी ने बचपन से बड़ों को कहते सुना होगा कि हरी सब्जियों, फलों व साग को जरूर खाओ। वो ऐसे ही नहीं कहते थे, बल्कि ये बात, हरी सब्जियों व फलों के बड़े-बड़े गुणों को देखते हुए ही कही जाती थी।
HOLI SPECIAL! Get 90% Off on Women's Clothing and Fashion Accessories Hurry Up!
हरी सब्जी व फल में कई ऐसे गुण होते हैं जो शरीर को बिना नुकसान पहुँचाए उसे स्वस्थ बना देते हैं। हर प्रकार के रोगों से निजात दिलाने में भी हरी सब्जी का अभूतपूर्व सहयोग होता है।
डॉक्टर भी हरी सब्जियों व साग व फल के सेवन पर ज्यादा जोर देते हैं और इसीलिए गो ग्रीन फंडा सबसे ज्यादा कारगर होता है। एक अध्ययन के अनुसार, हरी सब्जियों व फलों के सेवन से हद्य सम्बंधी रोग होने के आसार न के बराबर हो जाते हैं।
कई लोगों को लगता है कि हरी सब्जी से ज्यादा पौष्टिक, सी फूड और मीट होता है लेकिन ऐसा नहीं है। इसमें जो गुण होते हैं वो शरीर में वसा व कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते नहीं है और न ही इन्हें पचाने में शरीर को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। आइए जानते हैं हरी सब्जियों के सेवन के फायदे:

1. मोटापा घटाये
सब्जियों के सेवन से शरीर में चर्बी नहीं बढ़ती है और शरीर, स्वस्थ भी रहता है। एक अध्ययन के मुताबिक, जिन महिलाओं ने बीन्स का सेवन किया, वो मांस खाने वाली महिलाओं से कहीं ज्यादा स्वस्थ पाई गई और उनमें रोगों व कैंसर होने का खतरा भी 33 प्रतिशत कम था।

2. कैंसर से लड़ें
हरी सब्जियों में बहुत सारे गुण होते हैं जो शरीर को काफी मजबूत बना देते हैं। इसमें विटामिन सी भी होता है जो शरीर को कैंसर जैसी घातक बीमारी होने से भी लड़ने की क्षमता प्रदान करता है।

3. रक्तचाप कम करें
जिन लोगों को हाई ब्लडप्रेशर की समस्या रहती है, वो हरी सब्जियों का सेवन नियमित रूप से करें। इससे उन्हें काफी आराम मिलेगा।

4. रक्त बढाएं
शरीर में रक्त की कमी होने पर पालक जैसी हरी सब्जी बहुत फायदा करती है। इससे शरीर में आयरन बढ़ता है और भरपूर मात्रा में रक्त बनता है। साथ ही सब्जियों में मैग्नीशियम होता है जिससे रक्तचाप भी नियंत्रित रहता है।

5. मोतियाबिंद होने से बचाएं
एक उम्र से पहले ही मोतियाबिंद की समस्या कई लोगों में हो जाती है लेकिन अगर आप नियमित रूप से हरी सब्जियों का सेवन करते आ रहे हैं तो इस बीमारी से दो-चार में उम्र निकल जाएगी। हरी सब्जियों में विटामिन सी होता है जिससे आंखों में मोतियाबिंद की समस्या नहीं होती है। स्प्राउट भी इस मामले में काफी फायदेमंद होता है।

6. सही कोलेस्ट्रॉल बनाये
एवोकैडो जैसा फल भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें वसा न के बराबर होता है जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है और शरीर फिट रहता है।

7. ब्लड लिपिड लेवल को कम करें
एडामामे, एक प्रकार की हरी अपरिपक्व सोयाबीन होता है जो प्रोटीन से भरपूर होती है। इसका सेवन करने पर शरीर में विटामिन ए, कैल्शियम व आयरन की मात्रा काफी अच्छी हो जाती है। इससे शरीर में फैट नहीं बढ़ता है और ब्लड़ लिपिड लेवल भी मेंटेंन रहता है। कोरिया, जापान और हवाई में इसे स्नैक के तौर पर खाया जाता है।

8. एंटीऑक्सीडेंट से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
हरी सब्जियों व फलों में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा काफी भरपूर होती है। इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। साथ ही इनमें जीवाणुरोधी गुण भी होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
