Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
साइनस के सिरदर्द को ठीक करे ये 7 असदार घरेलू उपचार
साइनस की समस्या बहुत से लोगों को है, जिसके लिये वे अंग्रेजी दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी साइनस है कि जाने का नाम नहीं लेता। यदि साइनस की वजह से आपका सिर दर्द होता है, तो आप उसे घरेलू उपचार की मदद से ठीक कर सकते हैं।
Nykaa Coupons: Get Upto 40% Off on Skin, Hair & Body Care From L'oreal, Maybelline & Top Brands
नाक बंद, थकान, सर्दी के साथ बुखार और चेहरे पर सूजन आदि साइनोसाइटिस के लक्षण होते हैं। इसे पूरी तरह से ठीक तो नहीं किया जा सकता , लेकिन इसके लक्षणों को हम घरेलू उपचार से कम जरूर कर सकते हैं। आइये जानें इसके बारे में...

1. हल्दी: 1 गिलास दूध में 1 छोटा चम्मच हल्दी और 1 छोटा चम्मच शहद मिला कर 2 हफ्ते तक पीने से काफी फायदा होता है।

2. काली मिर्च: 1 कटोरे सूप में 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पावडर डालें और धीरे धीरे पियें। ऐसा हफ्ते में दो तीन बार दिन में करें। काली मिर्च के सेवन से साइनस की सूजन कम हो जाएगी और बलगम सूख जाएगा।
3. टी ट्री ऑइल: टी ट्री ऑइल में एंटीसेप्टिक, एंटी इंफिलेमेट्री और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं जो कि साइनस के सिरदर्द को जड़ से खतम करता है। टी ट्री ऑइल की 3-5 बूंद को गरम पानी में डाल कर उस पानी की भाप लेनी चाहिये। ऐसा दिन में दो-तीन बार करें।

4. दालचीनी: साइनस पैदा करने वाले सूक्ष्मजीवों को दालचीनी को एक दम खतम कर देती है। 1 गिलास गरम पानी में 1 छोटा चम्मच दालचीनी पावडर मिक्स करें और दिन में एक बार पियें। ऐसा दो हफ्ते तक बिना नागा किये करें।

5. नींबू: 1 गिलास पानी में 1 नींबू निचोड कर उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे रोज 2 से 3 हफ्ते रोज सुबह पियें। नींबू में साइनस के दर्द को दूर करने की क्षमता होती है। साथ ही यह नाक की नली को भी साफ करता है।

6. अदरक की चाय: रिसर्च में पाया गया है कि अदरक उन सभी एंटीबायोटिक्स से अच्छी होती है जो साइनस के लिये होती हैं। अदरक, साइनस के दर्द को पैदा करने वाले सूक्ष्मजीवों को खतम करती है। 2 से 3 कप पानी में 1 अदरक की जड़ को स्लाइस कर के उबालें। फिर 10 मिनट तक ठंडा करें और पियें।

7. मेथी दाना: एक बर्तन में 1 गिलास पानी चढ़ा कर उसमें 3 चम्मच मेथी के दानें डाल कर उबालें। फिर 10 मिनट के लिये आंच को धीमा कर दें और फिर इस चाय को दिन में 2 से 3 बार पियें। ऐसा आपको एक हफ्ते तक लगातार करना होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
