Latest Updates
-
Guru Gochar 2026: 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 4 राशियां होने वाली हैं अमीर -
क्या होता है वेपर हीट ट्रीटमेट? वो टेक्नोलॉजी जिसके टेस्ट में फेल होने पर जापान ने बैन किए भारतीय आम -
Healthy Iron Rich Aloo Palak Recipe: लंच के लिए बनाएं आयरन से भरपूर स्वादिष्ट सब्जी -
दिल्ली में फिर फटा AC: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी नहीं, ये 4 बड़ी गलतियां एयर कंडीशनर को बना रही हैं ‘बम'! -
नीम करौली बाबा के 3 गुप्त नियम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, आज ही जान लें सफल जीवन का रहस्य! -
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें
जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए भूल कर भी ना खाएं ये फूड
शरीर के किसी भी अंग में तकलीफ हो, तो इंसान बैचेन हो जाता है और ऐसा लगता है कि पूरे शरीर में ही दिक्कत है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। जैसे - जोड़ों में दर्द। जोड़ों में दर्द होना, सामान्य लेकिन गंभीर समस्या है।
इसके होने पर शरीर लाचार हो जाता है और कुछ भी काम करने में व्यक्ति को अक्षम महसूस होता है। जोड़ों में दर्द होने की कई वजह हो सकती हैं, कई लोगों को आनुवाशिंक रोग के तहत दर्द होता है, कुछ लोग हद से ज्यादा डांस या स्वीमिंग कर लेते हैं जिसकी वजह से उन्हें दर्द होने लगता है।
लेकिन क्या आपको मालूम है कि आपके खान-पान से भी जोड़ों के दर्द पर प्रभाव पड़ सकता है। इसीलिए, जोडा़ें में दर्द की समस्या होने पर डॉक्टर आपको कुछ फूड खाने से मना कर देते हैं और कुछ को डाइट में शामिल करने पर जोर देते हैं, ताकि आपको जल्द से जल्द दर्द से छुटकारा मिल सकें। आइए जानते हैं कि जोड़ों में दर्द होने पर किस प्रकार के फूड से दूर रहना चाहिए:

1. आर्टिफिशियल शुगर -
जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की शिकायत अक्सर बनी रहती है उन्हें आर्टिफिशियल सुगर से दूर रहना चाहिए। इससे उनके वजन में बढ़ोत्तरी नहीं होगी और उन्हें दर्द की समस्या से छुटकारा मिलने में आसानी रहेगी।

2. दुग्ध उत्पाद -
दुग्ध उत्पादों में प्रोटीन की उच्च मात्रा होती है जो मांसपेशियों में सूजन और दर्द का कारण बन सकती है, साथ ही वजन भी बढ़ा सकती है। इसलिए, दुग्ध उत्पादों से दूर रहने में ही भलाई है।


3. प्रॉसेस्ड मीट -
प्रॉसेस्ड मीट या रेड मीट में उच्च मात्रा में कैलोरी होती है जिससे सूजन की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए यह जोड़ों के दर्द में सेवन करने के लिए उचित खाद्य सामग्री नहीं है।

4. टमाटर -
टमाटर में उच्च मात्रा में यूरिक एसिड होता है जो जोड़ों में दर्द के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे जोड़ों में दर्द बढ़ सकता है और सूजन भी आ सकती है। अगर संभव हो तो इसके सेवन से बचें।

5. शैल फिश -
इसमें प्यूरिन होता है तो बाद में यूरिक एसिड में परिवर्तित हो जाता है। इससे शरीर की प्रणाली में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है और सूजन व दर्द में राहत नहीं मिलती है।

6. अंडे -
अध्ययन से यह बात सामने आई है कि हर दिन अंडे का सेवन करने से जोड़ों के दर्द में बढोत्तरी हो सकती है क्योंकि इसमें अराचिडोनिक एसिड होता है जो मांसपेशियों को तंग कर देता है।

7. वेजीटेबल ऑयल -
कुछ प्रकार के वेजीटेबल ऑयल जैसे- सूरजमुखी का तेल, सोयाबीन का तेल, कॉर्न ऑयल आदि में वसा की मात्रा बहुत अधिक होती है जिससे शरीर का वजह काफी बढ़ जाता है और जोड़ों पर जोर पड़ता है। इसलिए, ऐसे ऑयल को फूड बनाने में कम से कम मात्रा में इस्तेमाल करें।

8. शराब -
बीयर आदि शराब में यूरिक एसिड बहुत अधिक होता है जिससे सूजन की समस्या हो सकता है। साथ ही इसमें ग्लूटेन भी होता है जो शरीर में दर्द उत्पन्न करने की क्षमता को प्रभावित करता है।

9. रिफाइंड नमक-
रिफाइंड नमक में फॉस्फोरस और सिलिकॉन मौजूद होता है जो हड्डियों के घनत्व के कम कर देते हैं और उन्हें कमजोर बना देते हैं इसलिए इसका सेवन न करना ही फायदेमंद होता है, अगर आपको जोड़ों में दर्द रहता है।



Click it and Unblock the Notifications