Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
सर्दी-जुखाम से फटाफट राहत दिलाए ये टेस्टी जूस
यदि आपको भी भारी सर्दी लगी है तो इसका साफ मतलब है कि आपकी इम्यनिटी काफी कमजोर है। ऐसे में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिये हम आपको एक ऐसा हर्बल जूस बनाना सिखाएंगे, जिससे आपकी सर्दी बिल्कुल छू मंतर हो जाएगा
मौसम बदलते ही सर्दी-जुखाम की समस्या काफी तेजी के साथ बढ़ जाती है। वैसे तो यह कोई बड़ी बीमारी नहीं है लेकिन जो इससे गुजरता है उसे काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है।
यदि आपको भी भारी सर्दी लगी है तो इसका साफ मतलब है कि आपकी इम्यनिटी काफी कमजोर है। ऐसे में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिये हम आपको एक ऐसा हर्बल जूस बनाना सिखाएंगे, जिससे आपकी सर्दी बिल्कुल छू मंतर हो जाएगा।

यह जूस है अदरक, लहसुन, गाजर और पाइनएप्पल का। इस जूस को अगर आप रोजाना दिन में एक बार पीने लगेंगे, तब आपको काफी फायदा होगा और आप अंदर से मजबूत बनेंगे। तो देर मत कीजिये और जानिये इसे कैसे बनाते हैं।

अदरक- अदरक में एक बहुत जरुरी सामग्री मिली होती है जिसे gingerols and shaogals कहते हैं। अदरक खाने से सूजन कम होती है और साथ ही यह वायरस से लड़ता है जो कि सर्दी और गले की खराश पैदा करते हैं।

लहसुन- लहसुन एंटीबैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी इंफिलेमिट्री गुणों से भरा हुआ है। यह वायरस से लड़ता है और शरीर को संक्रमण से बचाता है। आपको रोज खाने में लहसुन का सेवन करना चाहिये क्योंकि यह इम्यूनिटी को बढाता है, जिससे बीमारियां नहीं होती।

गाजर- यह विटामिन ए और विटामिन बी 1 से भरपूर होती है, जो शरीर के इम्यूनिटी लेवल को बढ़ाती है। यह बैक्टीरिया और वायरस से लड़ता है और सर्दी-जुखाम को दूर करता है।

पाइनएप्पल: पाइनएप्पल में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट और भारी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। यह इम्यूनिटी लेवल को बनाता है और संक्रमण को दूर करता है।

जूस बनाने की विधि जानिये-
- एक छोटा पीस अदरक लीजिये और उसे छील लीजिये। उसके बाद इसे महीन काट लीजिये।
- अब लहसुन की थोड़ी कलियां ले कर उसे छोटे पीस में काट लीजिये।
- उसके बाद पाइनएप्पल को भी छोटे पीस में काट लीजिये।
- फिर एक या दो गाजर ले कर उसे इन सामग्रियों के साथ मिक्स कीजिये और ब्लेंडर में पीस लीजिये।
- आपका जूस तैयार है। इसे रोजाना पीजिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
