Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
लौकी के जूस में मिला कर पियें अदरक का रस, फेल हो जाएंगी सारी दवाइयां
लौकी को सब्जी के तौर पर खाएं या फिर उसका जूस बना कर पियें। यह आपके स्वास्थ्य के लिये काफी फायदेमंद होगी और ढेर सारी बीमारियां भी दूर होंगी।
क्या आप ऐसा स्वास्थ चाहते हैं जो दवाओं के बिना आपको मिले? अगर हां तो आज हम आपको कुछ ऐसी ही ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहें हैं जिससे आप चुस्त और तंदुरुस्त महसूस करेंगे।
जब हम बच्चे थे, तो हमारे माता-पिता हमे फल और सब्ज़ियां खाने को कहते थे। जिससे हमे कोई डिसॉर्डर ना हो, और इसका कारण भी है क्योंकि ताज़े फल और सब्ज़ियों में बहुत सारे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ रखते हैं। जिससे कई सारे रोग और बीमारियां दूर रहती हैं।
एक ताज़ी लौकी लें उसे अच्छे से साफ़ करके काट लें अब इसमें अदरक के कुछ टुकड़े डालें और अच्छे से ब्लेंड करें। जरुरत के मुताबिक पानी मिलाएं जिससे जूस तैयार हो जाये। इसे छान कर, रोज़ सुबह खाली पेट पियें। आइये जानते हैं इस रस को पीने के लाभ-

1. मधुमेह ठीक करता है
लौकी और अदरक का मिश्रण ब्लड शुगर लेवल को ठीक रखता है। साथ ही मधुमेह के कुछ अनपेक्षित लक्षणों का भी इलाज करता है।

2. शरीर की चर्बी कम करता है
इस जूस को पीने से भूख कम होती है, साथ ही मटैबलिज़म स्वस्थ रखता है जिससे वजह अपने आप घटने लगता है।

3. कब्ज ठीक करता है
लौकी और अदरक के जूस को पीने से कब्ज ठीक होता है। इसके जूस में फाइबर की मात्रा काफी होती है जिससे शरीर से मल आसानी से निकल जाता है।

4. एसिडिटी कम करता है
लौकी और अदरक का जूस पीने से पेट को ठंडक मिलती है। जिससे हार्टबर्न और एसिडिटी कम होती है।

5. मूत्र संक्रमण ठीक करता है
इस जूस में मूत्रवर्धक गुण होते हैं जिससे मूत्र में मौजूद एसिड को कम करके मूत्र संक्रमण को ठीक किया जा सकता है।

6. हृदय को ठीक करता है
लौकी और अदरक का जूस रक्त वाहिकाओं में फैल कर रक्त के प्रवाह को ठीक करता है जिससे हृदय ठीक गति से काम करता है।

7. लिवर की सूजन ठीक करता है
इस जूस में एंटीइन्फ्लैमटॉरी गुण होते हैं जिससे लिवर की सूजन का इलाज किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
