Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
7 बीमारियों की एक दवा= नमक+नींबू+काली मिर्च
क्या आपको हल्की खांसी या बुकार के लिये बार-बार डॉक्टर के चक्कर काटने में तकलीफ होती है? क्या आपको ऐसा भी लगता है कि अंग्रेजी दवाइयों के अलावा इनका और कोई दूसरा इलाज भी नहीं है?
अगर हां, तो आपके लिये एक अच्छी खबर है। अब आपको अपनी बीमारियों के लिये मंहगे इलाज की आवश्यकता नहीं है क्योंकि अब आपके पास प्राकृतिक तरीका जो आ गया है।
कई लोगों को इस पर विश्वास नहीं होगा मगर हमारी खुद की रसोंई में ही इतनी सारी दवाइयां छुपी रखी हैं, कि हम उन्हें देख कर भी नजरअंदाज कर देते हैं।
आज हम आपको एक पुराना नुस्खा बता रहे हैं जो शायद ही आपकी दादी-नानी ने आपसे शेयर किया होगा। यह नुस्खा है नमक (1 छोटा चम्मच), काली मिर्च (½ छोटा चम्मच) और नींबू (कुछ बूंद) के रस से 7 तरह की बीमारियों को ठीक करने का। जी हां, आपकी जानकारी के लिये हम नीचे बताएंगे कि यह कौन कौन सी बीमारियों को ठीक कर सकता है।

बंद नाक को खोले
इन तीनों का मिश्रण अगर गरम पानी के साथ लिया जाए तो यह शरीर में गर्मी का उत्पादन कर के नाक की नली में हुई सूजन को कम करेगा और बंद नाक को खोलेगा।

गले के दर्द में राहत दिलाए
इस मिश्रण में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो गले में पनप रहे बैक्टीरिया का नाश कर के गले के दर्द से राहत दिलाता है।

गॉलस्टोन ठीक करे
यदी इन तीनों मिश्रण के साथ जैतून का तेल भी मिला लिया जाए और फिर इसका सेवन किया जाए तो यह मिश्रण बड़ा ही पावर फुल बन जाता है। तब यह मिश्रण गॉल ब्लैडर में इकत्रित स्टोन्स को घुलने में मदद करता है। लेकिन इसको नियमित लेना होगा।

वजन घटाए
रोज सुबह खाली पेट गरम पानी के साथ इस मिश्रण को लेने से शरीर का मैटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

दांत दर्द में राहत
इस मिश्रण को गरम पानी में मिला कर कुल्ला कीजिये, आपका दांत दर्द खतम हो जाएगा।

फ्लू भगाए
अगर इस मिश्रण को शहद के साथ खाएं तो फ्लू पैदा करने वाले वायरस और रोगाणुओं की छुट्टी हो जाती है।

मतली कम कर देता है
ये तीनों मिश्रण आपके पेट में बढ़े हुए एसिड को कम कर देते हैं, इसलिये आपको जब भी मतली या एसिडिटी का एहसास हो तो, इसे लेना ना भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
