Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
ब्लड ग्रुप के अनुसार कौन सी चाय है आपके लिए फायदेमंद
इस विषय पर कई शोध हुए हैं कि किस ब्लड ग्रुप के इंसान को कौन सा खाना और पेय पदार्थ पीना चाहिए। हमारे ब्लड ग्रुप की भूमिका हमारे स्वास्थ्य निर्धारण में अहम होती है। ब्लड ग्रुप के प्रकार के कारण कई लोग कुछ विशेष बिमारी से ग्रसित हो सकते हैं।
उदाहरण स्वरूप, ए ब्लड ग्रुप वाले लोग जीवाणु या विषाणु जनित रोग से ज़्यादा ग्रसित होते हैं। इसी प्रकार ओ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को फोड़े या छाले होने का ख़तरा होता है और एबी और बी ब्लड ग्रुप के लोगों का वज़न जल्दी बढ़ जाता है। आपके ब्लड ग्रुप के अनुसार चाय पीने से आप इन खतरों से बच सकते हैं क्यूंकि चाय के कई स्वास्थ्य लाभ हैं।
READ: ब्लड ग्रुप के अनुसार कैसा होना चाहिये आपका आहार
इसलिए, हर्बल चाय अलग अलग ब्लड ग्रुप वाले लोगों के लिए काफी लाभदायक हो सकता है। जैसा कि आप जान गए होंगे कि अलग अलग ब्लड ग्रुप में अलग तरह की बीमारियों का ख़तरा होता है, आपको वही चाय पीनी चाहिए जो आपके ब्लड ग्रुप के अनुसार हो और आपको स्वस्थ रखे। यहाँ पर कुछ चाय के प्रकार का वर्णन किया गया है जो आपको अपंने ब्लड ग्रुप के अनुसार पीनी चाहिए।

ब्लड ग्रुप ए के लिए सर्वोत्तम चाय
ऐसे लोगों को ग्रीन टी, मेरीगोल्ड टी, अजवायन की चाय और चमेली के पौधे की चाय पीनी चाहिए। यह चाय ब्लड ग्रुप ए वाले लोगों के लिए सही हैं क्यूंकि इसको पीने से तनाव का स्तर काफी कम हो जाता है और आप रिलैक्स महसूस करते हैं।

ब्लड ग्रुप ए के लिए सर्वोत्तम चाय
ऐसे लोगों को ग्रीन टी, मेरीगोल्ड टी, अजवायन की चाय और चमेली के पौधे की चाय पीनी चाहिए। यह चाय ब्लड ग्रुप ए वाले लोगों के लिए सही हैं क्यूंकि इसको पीने से तनाव का स्तर काफी कम हो जाता है और आप रिलैक्स महसूस करते हैं।

ब्लड ग्रुप बी
ब्लड ग्रुप बी वाले लोगों का वज़न आसानी से बढ़ जाता है क्यूंकि उनकी कैलोरी धीरे घटती है। इनके पचने का स्तर भी धीमा होता है जिससे यह काफी जल्दी थक जाते हैं। यह हमेशा थकावट और अधीर रहने की शिकायत करते हैं। ऐसे लोगों को लेमन बाम टी, तेजपत्ते की चाय, एल्डरबेरी टी, रूइबोस टी, रेड टी और ग्रीन टी पीनी चाहिए। इससे मेटाबोलिज्म बढ़ेगा जिससे थकावट कम होगी और रात को अच्छे से नींद आएगी।

ब्लड ग्रुप एबी
इस ब्लड ग्रुप के लोग काफी कल्पनाशील और अंतर्ज्ञानी होते हैं। यह तनाव को सही ढंग से झेल जाते हैं पर इनके संभोग करनी की लालसा में कमी होती है। इसलिए इन्हें कॉफ़ी का त्याग कर चाय ही पीनी चाहिए।

ब्लड ग्रुप एबी के लिए सर्वोत्तम चाय
ऐसे लोगों को पुदीने की चाय, करौंदे की चाय, लैवेंडर फूल की चाय, ग्रीन टी और येलो टी पीनी चाहिए। इन चाय से कामेक्षा बढ़ेगी और आप रिलैक्स और तरोताज़ा महसूस करेंगे।

ब्लड ग्रुप ओ
इस ब्लड ग्रुप के लोग एसिडिटी और अपच से जुड़ी समस्याओं से ग्रसित रहते हैं। ऐसे लोग तनाव झेल जाते हैं पर इन्हें भी कॉफ़ी का त्याग कर चाय ही पीनी चाहिए।

ब्लड ग्रुप ओ के लिए सर्वोत्तम चाय
ऐसे लोगों को अदरक वाली चाय, जिनसेंग टी, येरबा मेट टी और ग्रीन टी पीनी चाहिए। यह चाय पाचनतंत्र के लिए फायदेमंद साबित होती है और आपको पेट के जलन से मुक्ति दिलाती है।



Click it and Unblock the Notifications
