Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अगर रहना है निरोग तो रोज सुबह पियें हल्दी वाला पानी
ज्यादातर लोग सुबह उठते ही गर्म पानी और नीबू का सेवन करते हैं। इससे उनका पेट साफ रहता है और शरीर की गंदगी बाहर निकलती है।
हम सभी नींबू और गर्म पानी पीने का फायदा जानते हैं मगर क्या आप जानते हैं कि अगर इसी मिश्रण में थोड़ी सी हल्दी भी मिक्स कर दी जाए तो इसके गुण और भी बढ़ जाते हैं। आइये जानते हैं हल्दी वाला पानी कैसे बनाते हैं :
सामग्री-
- 1/2 नींबू
- 1/4 - 1/2 टी स्पून हल्दी
- गरम पानी
- थोड़ी सी शहद (वैकल्पिक)
विधि -
- एक गिलास में आधा नींबू निचोड़ कर उसमें हल्दी और गरम पानी मिला कर चलाएं।
- फिर उसमें स्वादअनुसार शहद मिलाएं।
- आप चाहें तो चम्मच को गिलास में ही रहने दें क्योंकि हल्दी कुछ ही समय बाद नीचे बैठ जाती है, जिसको बार बार हिलाना पड़ता है।
अब आइये जानते हैं हल्दी और नींबू पानी पीने के क्या स्वास्थ्य लाभ हैं

1. शरीर की सूजन घटाए
शरीर में चाहे जितनी भी सूजन क्यूं ना हो, इसे पीने से वह भी कम हो जाती है। इसमें करक्यूमिन नामक एक रसायन पाया जाता है जो दवा के रूप में काम करता है।

2. दिमाग की सुरक्षा करे
भूलने की बीमारी जैसे डिमेंशिया और अल्जाइमर को भी इसके नियमित सेवन से कम किया जा सकता है। हल्दी दिमाग के लिये काफी अच्छी होती है।

3. एंटी-कैंसर के गुणो से भरा
करक्यूमिन होने के नाते हल्दी एक ताकतवर एंटीऑक्सीडेंट होती है। यह कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं से लड़ती है।

4. पेट ठीक रखे
रिसर्च के मुताबिक हल्दी रोजाना खाने से पित्त ज्यादा बनता है, जिसे खाना आराम से हजम होता है।

5. दिल की सुरक्षा करे
हल्दी वाला पानी पीने से खून नहीं जमता और खून की धमनियों में जमाव भी हट जाता है।

6. अर्थराइटिस के लक्षणों को मिटाए
करक्यूमिन की वजह से यह जोड़ों के दर्द और सूजन को दूर करने में दवाइयों से भी ज्यादा अच्छा काम करता है।

7. उम्र घटाए
हल्दी का पानी नियमित रूप से पीने पर फ्री रैडिकल्स से लड़ने में सहायता मिलती है जिससे शरीर पर उम्र का असर धीरे पड़ता है।

8. टाइप 2 डायबिटीज का खतरा टले
बायोकेमिस्ट्री और बायोफिजिकल रिसर्च की स्टडी के अनुसार हल्दी के नियमित सेवन से ग्लूकोज का लेवल कम हो सकता है और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा टल सकता है।

9. लिवर को बचाए
हल्दी का पानी जिगर की रक्षा टॉक्सिक चीज़ों से करता है और खराब हो चुके लिवर सेल्स को दुबारा ठीक करने में मदद करता है। यह पित्ताशय के काम को ठीक करने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
