Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
सुबह 1 गिलास रोज पियें ये अदरक और गाजर का जूस, देंखे फायदे
आज कल लोग खुद को फिट रखने के लिये इंटरनेट पर ढेर सारी रेसिपीज़ ढूंढा करते हैं, जिसमें से जूस या स्मूदी की रेसिपी नंबर 1 पर होती है।
अगर आप जिम जाती हैं या फिर नहीं भी जाती हैं, और खुद की सेहत का ख्याल रखती हैं, तो आपको गाजर और अदरक का जूस रोजाना ब्रेकफास्ट के साथ पीना चाहिये।
इन दोनों ही सब्जियों में मिनरल्स, मल्टीविटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पूरी सेहत के लिये फायदेमंद हैं। तो फिर देर किस बात ही अपना जूसर निकालिये और तैयार हो जाइये ताजा गाजर और अदरक का जूस बनाने के लिये।
इस जूस को टेस्टी बनाने के लिये आप इसमें अपनी इच्छा अनुसार हर्ब भी मिला सकती हैं। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि और स्वास्थ्य लाभ के बारे में।

जूस बनाने का तरीका
सामग्री-
- गाजर- 4 से 5
- अदरक- इंच
- नींबू- इंच
- दालचीनी पावडर (वैकल्पिक)
- सेंधा नमक (वैकल्पिक)
- गाजर और अदरक को छील कर धो लें।
- फिर गाजर का जूस निकालें।
- उसके बाद अदरक का भी जूस निकालें और उसे गाजर के जूस के साथ मिक्स कर के एक गिलास में निकालें।
- जूस में स्वाद बढ़ाने के लिये आधा नींबू निचोड़ें और चुटकीभर सेंधा नमक या दालचीनी पावडर मिक्स करें।
- इसे रोजाना एक बार जरुर पियें, खासतौर पर नाश्ता करते वक्त।
- इस जूस को तुरंत बना कर पीना चाहिये क्योंकि देर तक रखने के बाद इसमें से पोषक तत्व खतम होने लगते हैं।
- अगर आप चाहें तो इस जूस में 1 हरा सेब भी डाल सकते हैं

कैसे बनाएं

इम्यूनिटी बढाए
यह जूस बूढे और बच्चों के लिये सबसे फायदेमंद होता है। गाजर में मौजूद विटामिन ए और सी प्रतिरक्षा कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करते हैं। इसी के साथ अदरक में भी एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ा कर गंदगी को बाहर निकालता है।

त्वचा को स्वस्थ बनाएं
गाजर का यह जूस पीने से त्वचा से दाग-धब्बे, मुंहासे, पिगमेंटेशन, झाइयां आदि मिटती हैं और स्किन टोन ठीक होता है।

कैंसर का खतरा नहीं होता
ताजा जूस पीने से कैंसर से बचाव होता है क्योंकि इसमें कैंसर विरोधी, एंटीऑक्सिडेंट, एंटीप्रोलीफेरेटिकव, एंटी इंफिलेमेट्री और विरोधी मेटास्टेटिक गुण पाए जाते हैं। अदरक अलग अलग तरह के कैंसर से लड़ सकता है जैसे, ओवेरियन, कोलोरेक्टल, लंग, ब्रेस्ट, स्किन, प्रोस्टेट और पैनक्रिएटिक कैंसर।

दिल के लिये भी है अच्छा
अदरक और गाजर दोनों ही चीजों में एंटीऑक्सीडेंट और क्लीजिंग प्रॉपर्टी होती है, जो दिल की किसी भी बीमारी के लिये अच्छी मानी जाती है।

डायबिटीज़ कंट्रोल करे
वे लोग जिन्हें मधुमेह है या जिन्हें होने की शंका है, उनका अपनी डाइट में ये जूस जरुर शामिल करना चाहिये क्योंकि इसमें ढेर सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है। अदरक तो वैसे भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।

पेट के लिये भी बढियां है
अगर आपको पेट से संबन्धित कोई समस्या रहती है तो इसे जरुर पियें। इस जूस को पीने से पेट में कब्ज नहीं रहेगी।




Click it and Unblock the Notifications
