Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
मूंगफली खाने से कैंसर के साथ साथ नहीं होती है इतनी समस्याएं
सर्दियां आते ही जो चीज सबसे ज्यादा खाई जाती है वो होती हैं मूंगफली। लोग पूरी पूरे साल सर्दियों का इंतजार करते है क्योंकि मूंगफली सिर्फ सर्दियों में ही मिलती है। आपको बता दें कि आप मूंगफली किसी भी मौसम में खाइए पर सर्दी के मौसम में मूंगफली खाने का अपना अलग ही मजा है। स्वाद के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी मूंगफली बहुत फायदेमंद है। इसे सस्ता बादाम भी कहा जाता है। क्योंकि इसमें लगभग वो सारे तत्व पाए जाते हैं जो बादाम में होते हैं लेकिन सस्ती कीमत पर। मूंगफली में सेहत का खजाना छिपा हुआ होता है, इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
यह पाचन क्रिया को भी बेहतर रखने में मददगार है साथ ही इसके सेवन से गैस व एसिडिटी की समस्या से तो राहत मिलती ही है। इसके और भी कई सारे फायदे हैं जो आप नहीं जानते होंगे। आइए जानते हैं मूंगफली खाने के फायदे.....

मूंगफली से फेफड़ें मजबूत बनते है
आपको बता दें कि मूंगफली सिर्फ खाने में ही अच्छी नहीं होती है बल्कि इसके कुछ फायदे भी होते है। इसके नियमित सेवन से फेफड़ो को मजबूती मिलती है। पाचन शक्ति को बढ़ाती है और भूख न लगने की समस्या भी दूर होती है।

खांसी से राहत
आपको बता दें कि आपको अगर खांसी आ रही है तो आपको मूंगफली से राहत मिल जाएगी। दरअसल ऐसा करने के लिए आप इसको खाएं और करीब आधा घंटा तक पानी ना पिए। अगर आपने इसको खाने के तुरंत बाद पानी पी लिया तो इससे आपकी खांसी ज्यादा बढ़ जाएगी।

कैंसर नहीं होता है
आपको बता दें कि मूंगफली खाने से आपके फेंफड़ों में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है। इसके खाने से फेंफड़ों में कैंसर की संभावना खत्म हो जाती है और अगर ऐसा होने वाला भी होता है तो वो खत्म हो जाता है।

ताकत बढ़ाती है मूंगफली
अगर आप मूंगफली नहीं खाते है तो इसको खाना शुरु कर दें क्योंकि मूंगफली में प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में होता है और दूसरे जरूरी पोषक तत्व भी इसको खाने से मिलते हैं जिससे शरीर को ताकत मिलती है, जो शरीर के विकास के लिए बहुत जरूरी है। इसको खाने से आपके शरीर को पोषण मिलता है।

कोलेस्ट्रॉल में नियंत्रण
अगर आपको कोलेस्ट्रॉल फ्री होना है तो आपको मंगफली कै सेवन करना चाहिए। मूंगफली कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा कोलेस्ट्रोल को बढ़ने से भी बचा जा सकता है। इसलिए इसका सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है।

दिल की बीमारियों से बचाव
आजकल की सबसे आम बीमारी दिल की बीमारी है। ये आपको हर चौथे या पांचवे व्यक्ति में मिल जाएगी। अगर आप मूंगफली का सेवन करते है तो आपको इस बीमारी से राहत मिल जाएगी। इसका सेवन करना दिल के लिए लाभदायक है।

स्किन को मिलता है निखार
आपकी बढ़ती हुई उम्र में जो आपकी स्किन खराब होने लगती है उसका इससे इलाज होता है। बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए भी मूंगफली का सेवन किया जाता है। इसमें प्रोटीन, वसा, फाइबर, खनिज, विटामिन और एंटीआक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे आपकी त्वचा बिल्कुल नर्म और जवां दिखने लगती है।

झुर्रियां मिटाए
आपके स्किन पर अगर बढती उम्र के साथ झुर्रियां पड़ रही है तोइसके सेवन से स्किन जवां दिखाई देती है। चेहरे पर गहरा रही झुर्रियों को हल्का करने के लिये मूंगफली के तेल से मालिश की जा सकती है । ऐसा करना आपकी स्किन के लिए किसी दवा से कम असरदार नहीं होगा।

हड्डियां होती है मजबूत
आपको बता दे कि मूंगफली में कई ऐसे गुण भी पाए जाते हैं जो आपमें खूबसूरती के साथ साथ मजबूती भी देते है। मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी पाए जाते हैं। यह एक सम्पूर्ण प्राकृतिक और सस्ता ड्राईफ्रूट है। इसलिए इसके सेवन से आपकी हड्डियों में नई जान आ जाएगी।

हार्मोन्स का संतुलन
ऐसा माना गया है कि आपकी मर्दाना ताकत और हार्मोन्स को सुरक्षित रखने के लिए मूंगफली बहुत कारगर इलाज है। इसको खाने से पुरुषों में हार्मोन्स की कोई कमी नहीं रहती है। इसलिए इस नजरिए से भी इसको खाना फायदेमंद है।



Click it and Unblock the Notifications
