Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
माइग्रेन के सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिये आजमाएं ये 20 घरेलू उपचार

बहुत से लोंगो को माइग्रेन की समस्या होती है जो कि लंबे समय से चली आ रही होती है। माइग्रेन का कोई इलाज नहीं है लेकिन इसे कंट्रोल जरुर किया जा सकता है। जिसे माइग्रेन होता है उसे काफी तेज का सिरदर्द होता है, यह सिरदर्द आधे सिर में होता है।
इस बीमारी में मतली आना, तेज रौशनी का बढ़ जाना, धुंधले धब्बे, गर्दन में दर्द आदि महसूस होने लगता है। इस मे मरीज ना तो चैन से सो पाता है और ना ही आराम से बैठ भी पाता है।
माइग्रेन में सिर के नीचे वाी धमनी बड़ी होने लगती है और जहां सिर दर्द हो रहा होता है वहां की नस सूज जाती है। माइग्रेन के दर्द को ठीक करने के कई तरीके हैं जैसे दवाइयां या फिर कुछ खाघ पदार्थ।
क्या आप जानते हैं कि ऐसे कई खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें खा कर आप माइग्रेन के दर्द से तुरंत ही छुटकारा पा सकते हैं। इसका इलाज आसानी से कुछ घरेलू उपचार से किया जा सकता है, आइये जानते हैं इसके बारे में :

1. पिपरमिंट
पिपरमिंट आपके सिरदर्द को दूर करने में सहायक हो सकता है। आप चाहे तो पिपरमिंट की बनी हुई चाय को पी कर अपना सिर दर्द दूर भगा सकते हैं।

2. एक्यूपंक्चर
एक्यूपंक्चर सिरदर्द और माइग्रेन को ठीक करने के लिये बहुत लाभकारी है। इस तेज सिरदर्द को दूर करने के लिये जबड़े वाला प्वाइंट दबाइये।

3. मसाला चाय पिएं
मसाला चाय पीने से दिमाग उत्तेजित हो जाता है। इसे बनाते वक्त इसमें अदरक, लौंग और इलायची डालना ना भूलें।

4. नारियल तेल से मसाज
नारियल तेल से 10-15 मिनट मसाज करने से भी आपको सिर दर्द से राहत मिलेगा। अगर आप गर्मी के समय में सिर दर्द से जूझ रहे हैं तो यह नुस्खा प्रभावी तरीके से काम करेगा। यह सिर को ठंडक पहुंचाता है और दर्द कम करता है।

5. लहसुन का रस पीएं
लहसुन को पीस कर उसका रस निकालें। आपको कम से कम एक चम्मच का रस निकालना होगा। फिर इस रस को पी लें। दरअसल लहसुन एक पेनकीलर के रूप में काम करता है, जिससे सिर दर्द से राहत पहुंचता है।

6. लौंग और नमक का पेस्ट
सिर दर्द के लिए यह एक प्रभावी उपचार है। इसके लिए आप लौंग पाउडर और नमक का पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को दूध में मिलाकर पीएं।
नमक में हाइग्रस्कापिक गुण पाया जाता है, जिससे यह सर में मौजूद सभी द्रव्य पदार्थ को सोख लेता है।

7. सिर की मसाज करें
जैसे ही सिर में भारीपन लग रहा हो आपको तुरंत ही सरसों के तेल को हल्का गुनगुना कर के सिर की मसाज करनी चाहिये। या देसी घी लें और उसे हल्के हाथों से सिर की मसाज करें। इससे दर्द में राहत मिलती है और उल्टी आदि की समस्या भी दूर हो जाती है।

8. अंधरे कमरे में बैठे
माईग्रेन के पेशेंट को रौशनी काफी चुभ सकती है। ऐसे में हल्की रोशनी वाले कमरे में शांत होकर बैठ जाएं और मसाज करें। इससे आराम मिलेगा। कनपटी पर भी तेल लगाकर थोड़ा दबाएं, इससे काफी रिलेक्स महसूस होगा।

9. लैवेंडर का तेल लगाएं
आप चाहें तो नहाने के समय अपने पानी में लैवेडर का तेल मिला लें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा पर हां, अगर आपको इससे किसी भी प्रकार की एलर्जी है तो इसका इस्तमाल ना करें।

10. बर्फ से मसाज लें
तेज दर्द होने पर आप बर्फ का सेंक भी ले सकती हैं। इससे राहत मिलती है। घर पर आइस पैक या एलोवेरा पैक रखें और दर्द होने पर आंखों पर रख लें। बर्फ को कूटकर किसी रूमाल में रखकर भी सेंक लिया जा सकता है।

11. गुनगुने पानी से नहाएं
दर्द होने पर गुनगुने पानी से शॉवर लेने पर भी काफी आराम मिलता है। इससे सिर दर्द तुरंत दूर हो जाता है।

12. योगा करें
योग करने से हार्मोन संतुलित रहता है। साँस लेने और अन्य योग मुद्राओं की मदद से आप माइग्रेन के दौरों की आवृत्ति को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

13. मैग्नीशियम बढाएं
अपने खाने में मैग्नीशियम का डोज़ बढाएं। मैग्नीशियम प्रभावी ढंग से विभिन्न माइग्रेन सक्रियताओं का मुकाबला कर सकता है क्योंकि यह रक्त शर्करा और रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करता है। अपने आहार में 500 मिलीग्राम मैग्नीशियम की खुराख शामिल करें।

14. कैफीन ज्यादा लें
ब्लैक कॉफी, जो कैफीन का एक अच्छा स्रोत है, माइग्रेन के इलाज के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। लेकिन बहुत ज्यादा कैफीन की आदत ना डालें क्योंकि अगर आप को इसकी लत लग गई तो यह आपका माइग्रेन कभी ठीक नहीं कर पाएगी। पूरे दिन में आप 100 एम जी कैफीन ले सकते हैं।

15.अदरक
आयुर्वेद के अनुसार अदरक आपके सिर दर्द को ठीक कर सकता है। भोजन बनाते वक्त उसमें थोड़ा सा अदरक मिला दें और फिर खाएं। आप चाहें तो अदर की चाय भी बना कर पी सकते हैं। यह आपको तुंरत ही आराम दिलाने में मदद करेगी।

16. केनाइन पेपर
केनाइन पेपर माइग्रेन को तुरंत ठीक करने में मदद करता है क्योंकि यह ब्लड फ्लो को बढाता है। यह एक नेचुरल पनकिलर है। 1 कप गरम पानी में आधा चम्मच केनाइन पेपर डालें। आप इचों तो इसके थोड़ा सा नींबू का रस भी मिक्स कर सकते हैं। फिर इसे पी लें।

17. फीवरफ्यू
यह पौधो पुराने माइग्रेन को दूर कर सकता है। इसमें एक प्रकार का कंपाउन्ड होता है जो मासपेशयो में से स्पाज्म को दूर कर के सूजन को रोकता है। आप इसकी चाय तैयार कर सकती है, जिसमें 1 टीस्पून सूखी पिपरमिंट और फीवरफ्यू मिला कर पकाएं और पिएं।

18. वसा रहित दूध
वसा रहित दूध या उससे बने प्रोडक्ट्स माइग्रेन को ठीक कर सकते हैं। इसमें विटामिन बी होता है जिसे राइबोफ्लेविन बोलते हैं और यह कोशिका को ऊर्जा देती है।

19. काली मिर्च और पुदीने की चाय
यदि बहुत तेज माइग्रेन का अटैक आ गया हो तो काली मिर्च और पुदीने की चाय का सेवन करना भी बहुत फायदेमंद होता है। आप चाहें तो ब्लैक टी में पुदीने की कुछ पत्तियां मिलाकर भी ले सकते हैं।

पान का पत्ता खाएं
पान अपने दर्दनाशक गुणों के लिए जाना जाता है। इससे सिर दर्द को भी काफी जल्दी आराम पहुंचता है। आप कुछ पान के पत्ते लें और उसका पेस्ट बना लें। जब आप इसे अपने ललाट पर लगायेंगे तो सिर दर्द से बहुत आराम मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
