Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकना है तो डाइट में शामिल करें ये 20 चीजें
कैंसर और डाइट में क्या संबंध है इसका बड़े पैमाने पर अध्ययन हो चुका है। कई सारे ऐसे फूड्स हैं जिनमें कैंसर से लड़ने और कैंसर सेल्स के प्रसार को कम करने वाले गुण और न्यूट्रीयेंट्स होते हैं। अगर आप हेल्दी हैं तो आप अपने डाइट में कैंसर से लड़ने वाले फूड्स को शामिल जरुर करें।

एंटी-कैंसर डाइट को इस्तेमाल करके आप कैंसर से होने वाले खतरे को आसानी से कम कर सकते हैं। रिसर्च में यह बताया गया है कि कुछ खाद्य-पदार्थ ऐसे है जो केवल कैंसर से लड़ने के लिए ही उपयोगी होते हैं क्योंकि आपके जीवनशैली और आपके खान पान की वजह से भी आपको कैंसर होने का खतरा हो सकता है।
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहें हैं जो कैंसर को रोकने के लिए उपयोगी हैं।

1- हरी पत्तेदार सब्जियां:
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और सलाद आदि में बहुत अच्छी मात्रा में एंटी-आक्सीडेंट जैसे बीटा-कैरोटीन और लुटिन पाया जाता है। लैब स्टडी में यह पाया गया कि इनमें जो केमिकल पाए जाते हैं वो कैंसर को रोकने में मदद करते हैं।

2- क्रुसीफेरस सब्जियां:
इन सब्जियों में ग्लुकोसाइनोलेट्स नामक एक ऐसा पदार्थ होता है जिसमे सल्फर की मात्रा ज्यादा होती है और वह कैंसर सेल्स के निर्माण को रोकने का काम करता है। यह कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने के लिए अच्छे खाद्य-पदार्थों में से एक है।

3- टमाटर:
टमाटर में लाइकोपीन नाम का एक फाईटोकेमिल्कल होता है जो ऐंडोमेट्रिअल कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है।

4- लहसून:
लहसून में कुछ ऐसे केमिकल पाए जाते हैं जो पेट से सम्बंधित कैंसर को रोकने का काम करते हैं।

5- गाजर:
गाजर में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है जो बड़े पैमाने पर हर तरह के कैंसर में कैंसर सेल्स को रोकने में मदद करता है।

6- बीन्स यानी फलियाँ:
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार ऐसी डाइट जिनमे लेगुम्स होता है, वह फैटी एसिड ब्यूटीरेट लेवल को बढाते हैं जिससे कि कैंसर सेल्स के निर्माण को रोकने में मदद मिलती है।

7- सन का बीज:
सन के बीज में लाइगेन नामक एक हॉर्मोन होता है जिसमे एंटी-आक्सीडेंट गुण होते हैं जो कैंसर को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।

8- अंगूर:
इसमें एंटी-आक्सीडेंट के अलावा बहुत अधिक मात्रा में रेसवेराट्रोल पाया जाता है जो शरीर में कैंसर को बढाने वाले एंजाइम को ब्लाक करने का काम करता है।

9- सोया प्रोडक्ट्स:
सोया में जेनिसटिन पाया जाता है जो कैंसर को बढ़ने से रोकता है।

10- जीरा:
जीरे में एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण होने की वजह से यह कैंसर सेल्स से लड़ने में मदद करता है। कैंसर सेल्स को रोकने के लिए यह एक अच्छा खाद्य-पदार्थ माना जाता है।

11- मीठा आलू:
इसके कॉम्प्लेक्स नेचर की वजह से इसमें ढेर सारे ऐसे गुण होते हैं जो कैंसर को रोकने में मदद करते हैं। इसमें बहुत अधिक मात्रा में बीटा-कैरोटीन होता है जो कैंसर सेल्स के प्रसार को रोकता है।

12- हल्दी:
हल्दी में करक्यूमिन होता है जो कैंसर या ट्यूमर सेल्स के प्रसार को रोकता है।

13- सम्पूर्ण अनाज:
सम्पूर्ण अनाज में ऐसे कई घटक होते हैं जो कैंसर के खतरे को कम करते हैं। अध्ययन में यह पाया गया है कि इन अनाजों को खाने से कोलोरेक्टल कैंसर होने का खतरा कम रहता है।

14- ग्रीन टी:
ग्रीन टी में कैटेचिंस होता है जो कैंसर सेल्स के प्रसार को कई तरीकों से रोकने का काम करता है। क्योंकि यह फ्री रेडिकल डैमेज को रोकता है।

15- बेरी:
बेरी में बहुत अधिक मात्रा में एंटी-आक्सीडेंट पाए जाते हैं जो फ्री रेडिकल को बनने से रोकते हैं।

16- ब्राज़ील नट्स:
इसमें भरपूर मात्रा में सेलेनियम पाया जाता है जो कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है। यह भी कैंसर सेल्स को रोकने का एक अच्छा फ़ूड होता है।

17- नींबू:
नींबू का रोजाना सेवन करने से मुंह, गला और पेट के कैंसर होने का खतरा लगभग आधा हो जाता है।

18- आर्टीचोक:
यह सिलीमैरीन का अच्छा स्रोत है जोकि एक एंटी-आक्सीडेंट है और स्किन कैंसर के खतरे को कम करने का काम करता है।

19- सालमन:
शोधकर्ताओं का कहना है कि जो लोग हफ्ते में कम से कम चार बार इसका सेवन करते हैं उनमें ब्लड कैंसर होने की सम्भावना कम होती है।

20- किवी फ्रूट्स:
इसमें बहुत अधिक मात्रा में कैंसर से लड़ने वाले एंटी-आक्सीडेंट, विटामिन सी, विटामिन E, लुटिन और कॉपर पाये जाते हैं।
अगर आपको कैंसर की सम्भावना को कम करना है तो आपको अपनी लाइफस्टाइल और अपना खान-पान बदलना होगा। आपको ऊपर बताये गये खाद्य-पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिससे कैंसर का खतरा कम हो।



Click it and Unblock the Notifications
