Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
पेट फूलने की समस्या से बचने के लिए इन 3 फूड कॉम्बिनेशन को ना खाएं
नमकीन चीजें और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से आपको पेट फूलने की समस्या हो सकती है। इसी तरह कुछ और चीजें भी हैं जिनके मिश्रण से आपको ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है क्योंकि यह चीजें पचने में अधिक समय लेती हैं।
इसलिए आपको इनसे किसी भी कीमत पर बचना चाहिए। न्यूट्रिशनिश्ट प्रिया कथपाल आपको बता रही हैं किन-किन चीजों के मिश्रण को खाने से आपके पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है।

1) प्रोटीन + प्रोटीन
अगर आप चिकन के साथ प्रोटीन से भरपूर बीन्स खाते हैं, तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि इतना प्रोटीन पचने में समय लगता है।
इससे आपका पेट फूला हुआ महसूस हो सकता है। इसके अलावा यह व्यस्थित होने में भी समय लेता है। इसलिए एक बार में एक ही प्रोटीन लें जैसे मछली के साथ कुछ सब्जियां या अंडे के साथ ब्रेड।


2) फ्रूट्स + प्रोटीन
फ्रूट्स में सिंपल शुगर होता है जो पचने में बहुत कम समय लेता है। लेकिन प्रोटीन से भरपूर मीट या अंडे खाने के बाद फ्रूट्स खाने से इन्हें पचने में समय लगता है।
फ्रूट्स का शुगर पेट में तब तक रहता है, जब तक प्रोटीन ब्रेक डाउन नहीं हो जाता है, जिससे आपका पेट फूल सकता है। इसलिए प्रोटीन डायट के कम से कम एक घंटा बाद ही फल खाएं।

3) डेयरी प्रोडक्ट+ स्टार्च
पिज्जा और बर्गर में चीज होता है जो पचने में समय लेता है। डेयरी प्रोडक्ट भी पचने में समय लेते हैं। जाहिर है इन्हें एक साथ खाने से पाचन में अधिक समय लगता है। जब पाचन तंत्र लंबा हो जाता है, तो स्टार्च स्टार्च शुरू होता है जिससे गैस बनती है और पेट फूलने लगता है।
इसलिए डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ ब्रेड की बजाय हरी पत्तेदार साग ही खाएं। हरी पत्तेदार सब्जियां आपको स्टार्च की तुलना में फैट को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं। इसके अलावा आर्गेनिक चीज का विकल्प चुनें क्योंकि आप इन्हें जल्दी से पचाने में सक्षम होंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
