Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
खाने पीने की इन 5 चीजों के कारण आपके बाल हो रहे हैं सफ़ेद
कम उम्र में बाल सफ़ेद होने के कारण आज कल हर कोई परेशान है। सफ़ेद होते बालों को रोकने के लिए लोग तमाम तरह के तेल, क्रीम और घरेलू उपायों को अपना रहे हैं। आपको बता दें कि बालों के सफ़ेद होने के कई कारण हो सकते हैं।
कई बार आनुवांशिक कारणों की वजह से बाल सफ़ेद होते हैं तो कभी विटामिन की कमी के कारण लेकिन बहुत कम लोगों को यह पता है कि कुछ ख़ास तरह की चीजों को खाने के कारण भी बाल सफ़ेद होने लगते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें खाने से आपके बाल सफ़ेद हो सकते हैं। इन चीजों को खाने से परहेज करें।

चीनी और नमक:
कोई भी ऐसी मीठी चीज ना खाएं जिसमें शुगर की मात्रा ज़रूरत से ज्यादा हो। शुगर शरीर में विटामिन इ की मात्रा को कम कर देता है जो खासतौर पर बालों के बढ़ने के लिए बहुत ज़रूरी है। इसी तरह नमक का सेवन भी सीमित मात्रा में ही करें जिससे शरीर में फ्लूइड बैलेंस बना रहे। जब आप नमक का अधिक सेवन करने लगते हैं तो इसका बालों पर बुरा असर पड़ता है और वे सफ़ेद होने लगते हैं।

मोनोसोडियम ग्लूटामेट :
इसे आम बोलचाल की भाषा में अजीनोमोटो कहते हैं और इसका सेवन शरीर के लिए बहुत ही नुकसानदायक है। अक्सर चायनीज डिशों में इसका उपयोग ज्यादा किया जाता है। इसका सीधा असर हमारे मेटाबोलिज्म पर पड़ता है और फिर वजन बढ़ने और बालों के सफ़ेद होने की समस्या होने लगती है।

एनिमल प्रोटीन :
प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी है और यह हमें दो तरीकों से मिलता है। एक एनिमल प्रोटीन जो हमें पशुओं से मिलता है और दूसरा जो वनस्पतियों, बींस और फलों से मिलता है। आपको बता दें कि जो लोग सिर्फ एनिमल प्रोटीन का सेवन करते हैं उनके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है जिस वजह से बाल सफ़ेद होने लगते हैं।

आर्टिफीसियल कलर और स्वीटनर :
अगर आपको ऐसी चीजें खाना पसंद हैं जो देखने में बहुत कलरफुल और आकर्षक लगती हैं तो इस बात को जान लें कि उस चीज को बनाने में कृत्रिम रंगों का इस्तेमाल किया गया है। इसी तरह बाज़ार में मिलने वाली अधिकतर मीठी चीजों में आर्टिफीसियल स्वीटनर का इस्तेमाल किया जाता है जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक है। ऐसे लोग जो आर्टिफीसियल कलर और स्वीटनर का ज्यादा सेवन करते हैं उनके बाल भी तेजी से सफ़ेद होने लगते हैं। इसलिए इन चीजों से परहेज करें।

मैदा :
शुद्ध गेंहू के आटे से शरीर को कई फायदे हासिल होते हैं लेकिन जब आप अपनी डाइट में मैदे का इस्तेमाल बढ़ा देते हैं तो दिक्कतें बढ़ जाती हैं। मैदे के अधिक सेवन से शरीर में मेटलिक आयरन की मात्रा बढ़ती है जो आसानी से पच नहीं पाता है। इसी वजह से बाल तेजी से सफ़ेद होने लगते हैं साथ ही कमजोर भी हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
