Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
रोजाना खायेंगे जिन्सेंग तो नहीं होगीं ये गंभीर समस्याएं
पुरुषों की उम्र जैसे जैसे बढ़ती जाती है उनमें शीघ्रपतन और याद्दास्त कमजोर होने की समस्या होने ही लगती है। इन सब बीमारियों से बचने के लिए लोग तमाम तरह के घरेलू उपचार अपनाते हैं। आज हम आपको जिन्सेंग के बारे में बता रहे हैं जो एक जड़ी बूटी है।
इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचाव होता है साथ ही बढ़ती उम्र में आप और भी कई बीमारियों से बच सकते हैं।

ले से डायबिटीज से पीड़ित हैं उन्हें भी इसके सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा भी यह जड़ी बूटी पुरुषों के लिए कई तरीको से फायदेमंद है।
सदियों से इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में होता आया है और चीन की चिकित्सा पद्धति में इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है। आज हम आपको जिन्सेंग से होने वाले कुछ ख़ास फायदों के बारे में बता रहे हैं।

इरेक्टाइल डिसफंक्शन :
अधिकांश पुरुष सेक्स से जुड़ी इस समस्या से पीड़ित रहते हैं। खासतौर पर उम्र बढ़ने के साथ यह समस्या और बढ़ती जाती है। 40 साल से ऊपर लगभग 5% लोग इससे पीड़ित होते हैं वहीँ 70 साल से अधिक उम्र के लगभग 15% लोग इससे पीड़ित रहते हैं।

ब्लड ग्लूकोज में सुधार :
पुरुषों में टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा महिलाओं की तुलना में ज्यादा होता है। हालांकि जिन्सेंग के सेवन से आप काफी हद तक इस खतरे को कम कर सकते हैं। इसके सेवन से फास्टिंग और पोस्टप्रैंडीयल ग्लूकोज दोनों की स्थिति में सुधार होता है जिससे टाइप-2 का खतरा कम होता है। यह जान लें डायबिटीज के कारण भी इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या होती है इसलिए जिन्सेंग के सेवन से आप एक साथ दोनों बीमारियों से बच सकते हैं।

कैंसर से बचाव :
शोध के अनुसार जिन्सेंग में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट आपको कई तरह की बीमारियों से बचाता है। खासतौर पर इसके सेवन से कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है। जिन्सेंग के सेवन से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है और कोशिकाओं का बचाव होता है। इसके अलावा यह ट्यूमर को भी बढ़ने से रोकता है।

मेटाबोलिक सिंड्रोम :
मोटापे के शिकार लोगों में मेटाबोलिक सिंड्रोम का ख़तरा काफी ज्यादा रहता है और इसके कारण कुछ अन्य गंभीर बीमारियां जैसे कि डायबिटीज, स्ट्रोक, और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कॉम्प्लिमेंटरी थेरेपी के अनुसार रेड जिन्सेंग के सेवन से आप इस बीमारी से अपना बचाव कर सकते हैं। यह जिन्सेंग का ही एक टाइप है जो हार्मोन और मीटोकोनड्रियल फंक्शन पर सही असर करता है जिससे मेटाबोलिक सिंड्रोम का खतरा कम होता है।

मेमोरी पॉवर बढ़ाने में मददगार :
उम्र बढ़ने के साथ ही पुरुष एंड्रोपॉज फेज में चले जाते हैं यह एक तरह से मेनोपॉज का मेल वर्जन है। खासतौर पर वे लोग जो पहले से डायबिटीज के मरीज हैं वे इस फेज में जब पहुँचते हैं तो उनकी मेमोरी पॉवर कमजोर पड़ने लगती है और वे चीजों को जल्दी भूलने लगते हैं। अगर आप भी इस दौर से गुजर रहे हैं तो जिन्सेंग का सेवन करें। इसके सेवन से मानसिक स्वास्थ्य काफी बेहतर होता है। इस मामले में आप एशियन या अमेरिकन जिन्सेंग किसी का भी सेवन कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से याद्दाश्त मजबूत होती है और साथ ही दिमाग की तार्किक क्षमता भी बढ़ती है।



Click it and Unblock the Notifications
