Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
हार्मोनल की वजह से हो रहे हैं मुंहासे तो अनाएं ये 5 टिप्स
क्या आप अपनी ठोड़ी और चेहरे के टी-जोन (माथा, नाक, होंठ के ऊपर-नीचे का हिस्सा) पर मुहांसे यानि पिंपल्स से परेशान हैं? इन हिस्सों पर होने वाले पिंपल्स सामान्य नहीं होते हैं।
वास्तव में ये आपके चेहरे के अन्य हिस्से पर होने वाले पिंपल्स की तुलना में ज्यादा खतरनाक ब्रेकआउट होते हैं।
कुछ लोगों का मानना है कि ऑयली स्किन पर इस तरह के पिंपल्स होने की ज्यादा संभावना होती है। लेकिन आपको बता दें कि हार्मोनल परिवर्तन के कारण भी इनका खतरा रहता है। हम आपको अपनी त्वचा को दाग-धब्बों से मुक्त रखने के कुछ उपाय बता रहे हैं।

1) कॉफी ना पिएं-
इससे स्ट्रेस हार्मोन पर असर पड़ सकता है जिससे सेक्स हार्मोन प्रभावित हो सकते हैं. कोर्टिसोल अधिक सेबम उत्पादन करता है, जिससे छिद्र बंद हो सकते हैं, जिससे आपके चेहरे पर मुहांसे हो सकते हैं।

2) पीरियड्स से एक हफ्ते पहले एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स से बचें
इसका कारण यह है कि इस दौरान आपका शरीर अधिक सीबम पैदा करता है और ऐसे प्रोडक्ट छिद्र को बंद कर सकते हैं. जिससे आपको हार्मोनल मुहांसे हो सकते हैं।


3) फूड एलर्जी टेस्ट कराएं
वैसे इस संबंध में कोई टेस्ट नहीं है लेकिन कम से कम एक या दो महीने तक डेयरी और ग्लूटेन वाली चीजें ना खाएं। और ध्यान रखें कि आपके ब्रेकआउट्स कम हो रहे हैं या नहीं।

4) एंटी-इन्फ्लॉमरेटरी फूड्स अधिक खाएं
आप सैल्मन, नट्स, सीड्स, ऐवोकैडो, लाल अंगूर और पत्तेदार साग आदि का अधिक सेवन करें। इसके अलावा हमेशा हाइड्रेटेड रहें।

5) सप्लीमेंट्स
अगर आपको कोई पोषण संबंधी कमी है, तो यह शरीर के लिए सही नहीं है। आप बी विटामिन, जिंक, विटामिन सी और सैल्मन ऑयल जैसे सप्लीमेंट्स पर विचार कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
