Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
इन प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को नाश्ते में शामिल कर घटाएं वजन
एक पुरानी कहावत है नाश्ता राजा की तरह, लंच राजकुमार की तरह और रात का खाना गरीब की तरह खाना चाहिए। यह कहावत आज भी सच मानी जाती है। दिन की अच्छी शुरूआत के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट किसी भी उम्र के व्यक्ति के लिए काफी जरूरी होता है। यह हमें पूरे दिन एक्टिव रखता है और ऊर्जा प्रदान करता है।
लेकिन ज्यादातर लोग एक बड़ी गलती कर जाते हैं और अपना वजन घटाने के लिए वे सुबह का नाश्ता ही छोड़े देते हैं। ऐसे लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि सुबह का नाश्ता छोड़ने से वजन घटता नहीं बल्कि और बढ़ता है। कुछ लोगों को सुबह काम पर जाने की जल्दी रहती है और वे नाश्ते के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं।

ऐसे लोग नाश्ता न करके सीधे दोपहर का खाना ही खाते हैं। इसका प्रभाव उनके शरीर पर दिखने लगता है। जब नाश्ते की बात आती है तो नाश्ते में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करन चाहिए और नाश्ते को दिन के सभी खानों में सबसे अधिक प्राथमिकता देनी चाहिए। रात के भोजन के बाद हम सुबह होने तक कुछ नहीं खा पाते हैं।
इसलिए हमारे शरीर का ब्लड ग्लूकोज कम हो जाता है और हमें पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती है। हेल्दी ब्रेकफास्ट ग्लूकोज लेवल और ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करता है।
नाश्ते में जरूरी पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, आयरन, विटामिन, प्रोटीन और फाइबर को शामिल करना आवश्यक है। यहां हम आपको कुछ प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें नाश्ते में शामिल कर आप अपना वजन कम कर सकते हैं।

1. अंडे:
अंडा प्रोटीन का बढ़िया स्रोत है। विशेषरूप से अंडे की जर्दी में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। अंडे को सही तरीके से खाने से अधिक फायदा पहुंचता है। रोजाना नाश्ते में एक उबला अंडा खाने से हमें पर्याप्त प्रोटीन मिल जाती है।
जो लोग उबले अंडे खाना नहीं पसंद करते वे नारियल के तेल या ऑलिव ऑयल में सब्जियों के साथ अंडे को फ्राई करके खा सकते हैं। इसके अलावा पनीर और पालक मिलाकर अंडे का ऑमलेट खाना भी काफी फायदेमंद होता है।

2. टोफू:
टोफू प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है। इसे आप अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। गोभी के सूप के साथ हल्का फ्राई किया हुआ टोफू नियमित नाश्ते में खाएं। इससे वजन कम नहीं बढ़ता है।

3. ग्रीक दही:
ग्रीक दही में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पायी जाती है। लेकिन नाश्ते में कम वसा वाली ग्रीक दही का सेवन करना चाहिए। ग्रीक दही कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत है। कम वसा युक्त ग्रीक दही को गेहूं के अंकुरित बीज के साथ नाश्ते में खाने से आप लंबे समय तक एनर्जेटिक बने रहेंगे और आपका वजन भी कम होगा।

4. केला और मट्ठा प्रोटीन शेक:
अगर सुबह आपको काम पर जाने की जल्दी रहती है तो नाश्ते के लिए एक गिलास बादाम दूध या केला मट्ठा प्रोटीन शेक सबसे बेहतर विकल्प है। केले में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और पोटैशियम पाया जाता है। इससे सिर्फ आपका पेट ही नहीं भरेगा बल्कि यह आपको आवश्यक मात्रा में ऊर्जा और स्टैमिना भी प्रदान करता है।

5. अमरूद:
सभी फलों में अमरूद ही एक ऐसा फल है जिसमें प्रोटीन काफी अधिक मात्रा में पायी जाती है। अमरूद में कैलोरी कम होती है और यह विटामिन सी और फाइबर से युक्त होता है। नाश्ते में एक कटोरी कटे अमरूद को खाने से यह सिर्फ आवश्यक ऊर्जा ही नहीं देता बल्कि वजन घटाने में भी मदद करता है।

6. पीनट बटर :
पीनट बटर में मोनोअनसैचुरेटेड नामक अच्छी वसा पायी जाती है। इसे नियमित नाश्ते में लेने से जल्दी भूख नहीं लगती जिससे आप बार-बार जंक फूड खाने से बच जाते हैं और आपका वजन संतुलित रहता है।

7. चिया बीज :
चिया बीज में अधिक मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और अन्य जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। चिया सीड नाश्ते के लिए सबसे सर्वोत्तम आहार है। इन पोषक तत्वों के अलावा चिया सीड में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जिसे अच्छी वसा के नाम से भी जानते हैं। ओटमील बनाते समय आप इसमें एक चम्मच चिया सीड मिला सकते हैं। यह देर तक भूख नहीं लगने देता है और वजन को भी संतुलित रखता है।

8. बादाम:
नाश्ते में बादाम जरूर खाना चाहिए। बादाम सिर्फ वजन कम करने में ही मदद नहीं करता बल्कि यह दिमाग को भी स्वस्थ रखता है। बादाम में अधिक मात्रा में प्रोटीन और हेल्दी फैट पाया जाता है। यह शरीर के अतिरिक्त चर्बी को कम कर वजन संतुलित रखता है।



Click it and Unblock the Notifications