Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
ये है एप्पल साइडर विनेगर लेने का सही तरीका
सेब के सिरके के प्रयोग के बारे में कई तरह की बातें सुनने को मिलती है लेकिन बहुत ही कम लोग इसके सही प्रयोग या इस्तेमाल के बारे में जानते हैं।
सदियों से हम सेब के सिरके के फायदों के बारे में सुनते आ रहे हैं। हर रसोई में एप्पल सिडर विनेगर का होना बहुत जरूरी है।
ये प्रसिद्ध प्राकृतिक नुस्खा शरीर को डिटॉक्सीफाई करती है, ह्रदय विकार, पीएच लेवल को संतुलित करने और रक्तचाप को स्थिर रखने का काम करता है।
कुछ लोगों का मानना है कि सेब के सिरका से त्वचा को भी कई फायदे होते हैं और ये सूर्य की किरणों से त्वचा को होने वाले नुकसान को ठीक करता है।

सेब के सिरके का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वजन घटने में भी मदद मिलती है।
सेब के सिरके के प्रयोग के बारे में कई तरह की बातें सुनने को मिलती है लेकिन बहुत ही कम लोग इसके सही प्रयोग या इस्तेमाल के बारे में जानते हैं। आइए एक नज़र डालते हैं एप्पल सिडर विनेगर के सही और गलत इस्तेमाल के ऊपर।

शॉट्स में लेना है गलत
आपने कई बार सुना होगा कि एप्पल सिडर विनेगर को आप सीधे तौर पर पी सकते हैं क्योंकि इसमें सिर्फ 5 प्रतिशत ही अम्ल होते हैं। लेकिन आपको शायद ये पता नहीं होगा कि ऐसा करना आपके शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है। इससे गले या एसोफेगस में गंभीर जलन पैदा हो सकती है या कोई और भी परेशानी सामने आ सकती है। इसका असर आपके दांतों पर भी पड़ता है। इसके कारण दांतों में कीड़े, सड़न और सेंसिटिविटी की समस्या हो सकती है।

पानी में घोलकर करें इस्तेमाल
सेब के सिरके को पीने का सबसे सही तरीका है कि आप इसे पानी के साथ घोलकर पीएं। इससे एसिडिटी नहीं होती है। अगर आपको इसका स्वाद अच्छा नहीं लगता है तो इसमें कुछ बूंदें शहद की भी डाल लें। दांतों को कोई नुकसान ना हो इसलिए इसे स्ट्रॉ से पीना फायदेमंद रहेगा।

सुबह उठते ही पीना है गलत
सुबह उठते ही एप्पल सिडर विनेगर पीना बिलकुल गलत होता है क्योंकि उस समय आपका पेट घंटो से खाली होता है। नींद से उठते ही एप्पल सिडर विनेगर लेना नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपको जी मितली या उल्टी की शिकायत भी हो सकती है।

खाने से पहले लेना है बेहतर
कई स्टडी में इस बात का खुलासा हो चुका है कि खाने से पहले एप्पल सिडर विनेगर लेना सबसे सही रहता है। ये टाइम इसे पीने के लिए बैस्ट है। गरिष्ठ भोजन करने के बाद भी इससे शुगर का स्तर संतुलित रहता है। एप्पल सिडर विनेगर में प्रीबायोटिक मौजूद होते हैं जो आपके पेट में स्वस्थ बैक्टीरिया को पनपने में मदद करते हैं। पेट की सेहत को दुरुस्त रखने का ये एक प्राकृतिक नुस्खा है।

जरूरत से ज्यादा ना पीएं
विशेषज्ञों का कहना है कि एक दिन में दो चम्मच से ज्यादा नहीं पीना चाहिए। शुरुआती समय में आपको ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है। शुरुआत में थोड़ी मात्रा में ही इसे पीना शुरु करें। धीरे-धीरे आपके शरीर को इसकी आदत पड़ जाएगी, तब आप इसकी मात्रा बढ़ा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, इसकी मात्रा बढ़ाने का ये मतलब नहीं है कि आपको इससे फायदे भी ज्यादा मिलेंगें।
सेहत से संबंधित सामान्य परेशानियों को एप्पल सिडर विनेगर से आसानी से खत्म कर सकता है। अगर आपको इसे पीने के बाद कुछ भी अलग या अजीब लग रहा है तो इसका सेवन तुरंत बंद कर दें और अपने डॉक्टर से संपर्क करें। अगर आप एक दिन में अधिक मात्रा में इसका सेवन कर लेते हैं तो भी डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।



Click it and Unblock the Notifications
