Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
नवरात्र में फास्ट रखने के लिए आजमाएं ये टिप्स, दूर होंगी सारी बीमारियां
उपवास आपकी भक्ति दिखाने के अलावा बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिये भी रखा जा सकता है। यह आपके शरीर को साफ और शुद्ध करता है और महत्वपूर्ण अंगों को आराम दिलाता है।
इससे न केवल बढ़ते हुए वजन को नियंत्रित किया जा सकता है, बल्कि शरीर में होने वाली कई तरह की बीमारियों को भी रोका जा सकता है।
नवरात्रि में नौ दिन सही तरीके से उपवास किया जाए, तो इसके कई सकारात्मक प्रभाव शरीर पर पड़ते हैं।
अब जब नवरात्र कुछ ही दिनों में शुरु होने वाला है तो आपको इसे रखने में मनाही नहीं करनी चाहिये क्योंकि इससे आपको ही फायदे होंगे। आइये जानते हैं उपवास रखने से शरीर को क्या स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं...

विटामिन से भरी सब्जियां खाएं
विटामिन ए, बी और सी में समृद्ध सब्जियां लें। एक सब्जी का रस जैसे, लौकी, टमाटर, सेब और अदरक के रस को मिला कर सेवन करें।

लीवर को शुद्ध करें
बहुत सारे फल खाएं जो लीवर से कोलेस्ट्रॉल को फ्लश करे। कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सेब, नारंगी, पपीता, अमरूद, अनार, नींबू का रस और नाशपाती विशेष रूप से मदद करते हैं।

नींबू का जूस पी कर शरीर साफ करें
नींबू का जूस गुनगुने पानी के साथ रोज़ सुबह लें, इससे शरीर अच्छी प्रकार से साफ होगा।

क्रीम वाले दूध से दूर रहें
फुल क्रीम वाला दूध या गाढ़ा दूध लेने से बचें। यह आपकी सुस्ती का कारण बन सकता है।

रोज़ सुबह किशमिश के साथ बादाम खाएं
किशमिश के साथ बादाम रात में ही भिगो कर रख दें और सुबह उसे खाएं, इससे आपके शरीर में खनिजों की मात्रा बढेगी।

वजन कम करने वाले ये करें
जो लोग नवरात्रि में वजन कम करने की सोंच रहे हैं, उन्हें लौकी, कद्दू और फल जैसे सेब, नाशपाती, ककड़ी, फूल मखाना, उबले आलू खाने की सलाह दी जाती है। रोज सुबह खाली पेट गरम नींबू पानी पिएं और भारी भोजन तथा क्रीम वाला दूध, पनीर, साबुदाना ना खाएं-पिएं।

मधुमेह रोगी ये करें
मधुमेह रोगियों को उनकी स्थिति के बारे में पता होना चाहिए और उपवास के दौरान तबियत बिगड़ने के लक्षों को भी पहचानना आना चाहिये। उन्हें नियमित अंतराल पर थोड़ा थोड़ा खाते रहना चाहिये जिससे ब्लड शुगर लेवल ना बढ़े। फल जैसे लौकी, कद्दू, पपीता या बादाम सेहत के लिये अच्छे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
