Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
पेट दर्द और गैस की समस्या से आराम पाने के लिए इन तरीकों से खाएं अदरक
अदरक पेट दर्द से आराम दिलाने में बहुत कारगर मानी जाती है। जब आप अदरक को कुछ और चीजों के साथ मिलाकर सेवन करते हैं तो यह पेट दर्द से बहुत जल्दी आराम दिलाती है।
पेट दर्द होना एक सामान्य समस्या है और आमतौर पर पेट में किसी भी तरह का इन्फेक्शन होने या फिर खाना ठीक से ना पचने की वजह से ही पेट दर्द होता है। इसके अलावा जो लोग कब्ज़ के मरीज होते हैं उनके भी पेट में कभी कभी अचानक दर्द होने लगता है।
आज कल बाज़ार में पेट दर्द से निपटने के लिए कई तरह की दवाइयां उपलब्ध हैं। लेकिन इन दवाइयों का ज़रूरत से ज्यादा सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
अगर आप भी अक्सर होने वाले पेट दर्द से परेशान रहते हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं।
अदरक पेट दर्द से आराम दिलाने में बहुत कारगर मानी जाती है। जब आप अदरक को कुछ और चीजों के साथ मिलाकर सेवन करते हैं तो यह पेट दर्द से बहुत जल्दी आराम दिलाती है।
इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि पेट दर्द से बचने के लिए आप अदरक का कितने अलग तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं।

1) सादा अदरक :
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जिस वजह से इनके सेवन से पेट में पाचक रसों का उत्पादन बढ़ जाता है। पाचक रस के बढ़ने से खाना आसानी से पच जाता है और अतिरिक्त गैस शरीर से बाहर निकल जाती है। इसके लिए अदरक का छोटा सा टुकड़ा लें और उसे अच्छे से छील लें और फिर उसका सेवन करें।

2) अदरक का जूस:
पेट में असहज महसूस करने पर आप अदरक का जूस पी सकते हैं। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में अदरक के जूस और चीनी की एक सामान मात्रा मिलाएं और फिर इसे पियें। पेट फूलने या एसिडिटी की समस्या होने पर यह उपाय बहुत कारगर है।

3) अदरक कैंडी :
अगर आपको अदरक का कड़वा स्वाद नहीं पसंद है तो आप अदरक कैंडी का सेवन कर सकते हैं। इसे आप बाज़ार से भी खरीद सकते हैं या फिर घर पर बनाने के लिए अदरक को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर उसे शहद में डुबोएं। अब इस पर थोडा सा शहद डालकर इसे धीमी आंच पर पांच मिनट तक पकाएं। उसके बाद कूकीज शीट पर इसे रखकर ठंडा होने के लिए रख दें और ये जब थोडा कठोर हो जाए तो इसका सेवन करें।

4) क्रिस्टल अदरक :
इसे बनाने के लिए अदरक को पतले पतले टुकड़ों में काट लें और इसके बाद धीमी आंच पर पानी गर्म करें और उसमें अदरक के टुकड़ों को डाल दें। 20 मिनट तक इसे पकने दें और फिर पानी छानकर अलग कर दें। दूसरे पैन में एक चौथाई कप पानी में नमक डालकर गर्म करें और उसमें अदरक के टुकड़े और चीनी की बराबर मात्रा डालकर गर्म करें। इसे तब तक पकाएं जब ये मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। अब अदरक की स्लाइसेज को निकालकर अलग रख लें और फ्रिज में स्टोर करें।

5) अदरक की चाय :
पेट में दर्द या किसी भी और तरह की दिक्कत के लिए अदरक की चाय पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इसे बनाने के लिए अदरक के छोटे टुकड़े को कूट लें और उसे एक कप पानी में डालकर लगभग 5 मिनट तक गर्म करें। उसके बाद इसे छान लें और इसमें चीनी या शहद डालकर पियें। अगर दिक्कत ज्यादा हो तो दिन में दो बार रोजाना इस चाय को पियें।

6) अदरक और नींबू की चाय :
नींबू और शहद दोनों ही पाचन तंत्र को बेहतर करने के लिए सबसे असरदार घरेलू उपचार हैं। शहद में ऐसे एंजाइम की मात्रा ज्यादा होती है जो खाने को जल्दी पचा देते हैं। इसके लिए दो कप पानी में एक इंच अदरक के टुकड़े को छीलकर साथ ही छिलके सहित नींबू के दो टुकडें डालें और ऊपर से आधा नींबू का रस भी निचोड़ें। धीमी आंच पर इसे 5-10 मिनट तक गर्म करें और फिर छान लें। अब इसमें शहद मिलाकर पियें।

7) अदरक और ब्लैक टी :
ब्लैक टी में एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिस वजह से कई बीमारियों से हमारा बचाव होता है। इसमें ऐसे यौगिक होते हैं जो पेट दर्द से तुरंत राहत दिलाते हैं। इसे बनाने के लिए आधा कप बारीक कटी हुई अदरक को तीन कप पानी में डालकर उबालें। उसके बाद इसमें दो चम्मच ब्लैक टी डालें और अगले 5 मिनट तक फिर उबालें। अब इस मिश्रण में आधा कप दूध डालें और फिर 1-2 मिनट बाद आंच से उतार लें। इसे छानकर फिर पियें।

8) स्पेशल अदरक पाउडर:
पेट में अपच जैसी समस्या होने पर आप अदरक पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। खासतौर पर पेट दर्द से आराम दिलाने में यह बहुत असरदार है। इसे बनाने के लिए एक बराबर मात्रा में अदरक, धनिया बीज, पुदीने की पत्तियां और काली मिर्च लें और उसे ग्राइंड करके पाउडर बना लें। जब पेट में दर्द हो तो एक चम्मच इस पाउडर का सेवन करें।

9) अदरक और गाजर का सूप : गाजर का सूप पेट में होने वाली एसिडिटी और गैस की समस्या से आराम दिलाने में बहुत कारगर है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और मैग्नीशियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो पेट से जुड़ी कई समस्याओं में आराम पहुंचाती है। इसे बनाने के लिए दो कप पानी उबालें और उसमें डेढ़ कप कटे हुए गाज़र और 4 चम्मच कूटी हुई अदरक डालें। इसे ढंककर धीमी आंच पर कुछ देर पकने दें। आंच बंद करने के बाद इसे ठंडा होने दें और फिर इसमें नींबू और छाछ मिलाकर ठंडा करके पियें।
गाजर का सूप पेट में होने वाली एसिडिटी और गैस की समस्या से आराम दिलाने में बहुत कारगर है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और मैग्नीशियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो पेट से जुड़ी कई समस्याओं में आराम पहुंचाती है। इसे बनाने के लिए दो कप पानी उबालें और उसमें डेढ़ कप कटे हुए गाज़र और 4 चम्मच कूटी हुई अदरक डालें। इसे ढंककर धीमी आंच पर कुछ देर पकने दें। आंच बंद करने के बाद इसे ठंडा होने दें और फिर इसमें नींबू और छाछ मिलाकर ठंडा करके पियें।

10) जिंजर ऐले (Ginger Ale):
अदरक का सेवन जब आप सोडे के साथ करते हैं तो यह कॉम्बिनेशन पेट के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। दो कप पानी उबालें और उसमें एक कप कूटी हुई अदरक डालें। इसे 5 मिनट तक पकने दें और छान लें। इसकी थोड़ी मात्रा एक कप शुगर में डालें और थोड़ी मात्रा एक कप पानी में डालें और दोनों को कुछ देर उबालकर एक मिश्रण तैयार करें। अब उन दोनों मिश्रण को आपस में मिलाएं और उसमें सोडा और एक तिहाई कप शुगर सिरप डालें। अब इसमें नीबू रस निचोड़ कर पियें।

11) अदरक की बियर :
अगर आपको हार्टबर्न, अपच या मिचली आने जैसी समस्याएं हो रही हैं तो इस बियर का सेवन करें। इसे बनाने के लिए एक छोटे से जार में अदरक डालें और और उसमें नींबू का रस डालकर उसे एक घंटे के लिए वैसे ही छोड़ दें। अब इसे छान लें और इसमें सोडा वाटर मिला दें। इसके बाद इस मिश्रण में आर्टिफीसियल स्वीटनर मिलाएं और फिर इसे फ्रिज में रख दें। आप की जिंजर बियर पूरी तरह तैयार है अब जब भी पेट में कोई समस्या हो इसका सेवन करें।

नोट :
हमेशा अदरक की सीमित मात्रा का ही उपयोग करें क्योंकि इसकी अधिक मात्रा मुंह और पेट में जलन पैदा कर सकती है और कुछ मामलों में डायरिया की समस्या भी हो सकती है।
जो लोग पहले से ही दिल से जुड़ी बीमारियाँ, डायबिटीज, ब्लीडिंग डिसऑर्डर और अल्सर के मरीज हों वो अदरक से जुड़ी इन उपचारों को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।



Click it and Unblock the Notifications
