Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
अस्थमा के रोगियों के लिए खतरनाक हैं ये फूड्स, आप इन फूड्स का करें सेवन
इस आधुनिक समय की जो सबसे बड़ी समस्या है वो है इस समय का प्रदूषण। इस कारण आप जिंदगी पर तो इसका असर पड़ ही रहा है। साथ ही लोगो को इस कारण कई भयंकर बीमारियों से भी ग्रसित होना पड़ रहा है।
प्रदूषण के कारण बहुत से लोगों को सेहत से जुडी परेशानियां होती हैं, इनमें से एक है सांस लेने की तकलीफ यानि अस्थमा। इसे दमा रोग भी कहा जाता है, इसके लक्षण हैं सांस लेते समय आवाज आना,सांस फूलना,बहुत खांसने पर कफ आना,सांस लेने में परेशानी होना,दम घुटना आदि।
इस तरह के लक्षण दिखाई देने पर सही समय पर डॉक्टरी जांच करवाना और इलाज करवाना बहुत जरूरी है। इस रोगी को अपने खान-पान का पूरा ध्यान रखना चाहिए। आइए जानें अस्थमा रोग में किस तरह के पदार्थ खाने चाहिए और किनसे बनाना चाहिए दूरी।
आज आपको बताएंगे कि जिन लोगो को अस्थमा की समस्या है उन लोगो को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। आइए जानते है अस्थमा के रोगियों के लिए हेल्दी डायट...

ये चीजें खाएं
बीटा कैरोटीन
अस्थमा के रोगियों के लिए खाने का ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। बीटा कैरोटीन अस्थमा के रोगी के लिए बहुत फायदेमंद है। गाजर में यह तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा खुबानी, चेरी, हरी मिर्च, शिमला मिर्च और शकरकंद खाना भी लाभकारी है। इसके सेवन से आपको कोई समस्या नहीं होगी।

शहद और दालचीनी का सेवन
आपको अस्थमा से बचने के लिए शहद और चीनी का भी सेवन करना चाहिए। इसके लिए आ़पको रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद में 2-3 चुटकी दालचीनी का पाउडर मिक्स करके खाएं। सुबह उठने के बाद फिर यही प्रक्रिया दोहराएं। इसको आप रोजाना खाएंगे तो आपको अस्थमा में आराम मिलेगा।

विटामिन सी
विटामिन से भरपूर चीजें अस्थमा में आपको बहुत फायदा करती है। इसके लिए आपको इनका सेवन करना चाहिए। संतरा, नींबू, अंगूर, कीवी, आंवला, ब्रोकोली, टमाटर,शिमला मिर्च और बूशेल्स स्प्राउट में यह भरपूर मात्रा में होता है। इन चीजों को खाने से आपको आराम मिलेगा।

कॉफी पिएं
आपको कई बार इसको पीने के लिए मना किया जाता है। कुछ रोगों में कैफिन से बने पदार्थ सेहत के लिए हानिकारक होते हैं लेकिन अस्थमा में कॉफी पीना फायदेमंद माना जाता है लेकिन दिन में 2 बार से ज्यादा कॉफी का सेवन न करें। ऐसा करने से आपको नुकसान हो सकता है।

तुलसी
आपको बता कि तुलसी का इस्तेमाल आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आपको अस्थमा में आराम मिलता है। तुलसी की चाय या फिर 1 कप गर्म पानी में 2-3 पत्ते तुलसी के डालकर पीने से बहुत फायदा मिलता है। इसका सेवन आपको नियमित करना चाहिए।

ये चीजें ना खाएं
तली हुई चीजे ना खाएं
अस्थमा के मरीजों को एक बात का ध्यान रखना है कि उनको तली हुई और ज्यादा तेल वाली चीजें स नहीं खानी है। ऐसा करना उनके लिए खतरनाक हो सकता है। क्योंकि तली हुई चीजें अस्थमा को बढावा देती है।

मूंगफली ना खाएं
आपको बता दे कि आपको मूंगफली का सेवन अस्थमा के दौरान नहीं करना है। इससे आपको खांसी और सांस फूलने की समस्या ज्यादा हो सकती है। इसलिए जितना हो सके इससे बचकर रहे। ये आपके लिए नुकसानदेह है।

ज्यादा नमक ना खाएं
अस्थमा से जूझ रहे मरीजों खाने में ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए। इस समय आपको हल्का नमक खाना है। इससे आपको आराम रहेगा। अगर आपने अधिक नमक का सेवन किया तो ये नुकसानदेह साबित हो सकता है।

इन चीजों से भी करें परहेज
आपको डिब्बाबंद खाना और जंक फूड्स से भी परहेज करना है। ये आपको काफी नुकसान पहुंचा सकते है। अस्थमा के रोगियों के लिए ये किसी जहर से कम नहीं होते है। आपको इनके सेवन से बचना है।



Click it and Unblock the Notifications
