Latest Updates
-
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता
दांतों को स्वस्थ रखने के लिए इतने दिनों में बदल दें टूथब्रश
मानसून का सीजन आते ही लोग तमाम तरह की बीमारियों से घिर जाते हैं, खासतौर पर लोग दांतों से जुड़ी समस्याओं की चपेट में जल्दी आ जाते हैं।
आपको बता दें कि दांतों में दर्द की वजह हर बार इन्फेक्शन या दांतों में सडन ही नहीं होता बल्कि कई बार आपके टूथब्रश के कारण भी यह समस्या हो सकती है।
डेंटम (ओर्थोडोंटिक क्लिनिक) की डायरेक्टर गुनिता सिंह और सर गंगा राम हॉस्पिटल के सीनियर ओर्थोडेंटिस्ट तनवीर सिंह यहां मानसून के दिनों में दांतों को सुरक्षित रखने के कुछ टिप्स बता रहे हैं।

वे बताते हैं कि अधिकतर लोग मुंह की साफ़ सफाई पर तो विशेष ध्यान देते हैं लेकिन वे अपने ब्रश पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं। आपकी जानकारी के लिए यह बता दें कि अगर आप नियमित अंतराल पर अपने टूथब्रश नहीं बदलते हैं तो मानसून सीजन में यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
इसके अलावा जीभ की सफाई पर भी विशेष ध्यान दें और रोजाना दो बार जीभ की सफाई ज़रूर करें। हर तीन-चार हफ़्तों के बाद अपने ब्रश को ज़रूर बदल लें।
सफाई के अलावा अपनी डाइट पर ध्यान देना भी ज़रूरी है। दांतों को सडन से बचाने के लिए अपनी डाइट में विटामिन सी, कैल्शियम, सीजनल फल और हरी सब्जियों का सेवन बढ़ा दें। इसके लिए सेब, स्ट्रॉबेरी, दही और ओट्स जैसी चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। इनके सेवन से आपको रोजाना के लिए ज़रूरी पोषक तत्वों की मात्रा आसानी से मिल जाती है।
नियमित अंतराल पर अपने दांतों की जांच ज़रूर करवाएं। कई बार दांतों में सडन होती रहती है और आपका ध्यान उस पर नहीं जाता है। ऐसे समस्याएं चेकअप करवाने से आसानी से पकड़ में आ जाती हैं। इस सीजन में लोग चाय कॉफ़ी जैसी चीजों का सेवन बहुत ज्यादा करते हैं।
जबकि ये चीजें दांतों के इनेमल के लिए नुकसानदायक है। इसलिए इन गर्म पेय पदार्थो का भी कम से कम मात्रा में सेवन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications