Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
चाय या कॉफी पीने से पहले जरुर पिएं पानी, नहीं तो होंगे ये नुकसान
अधिकतर लोगों को पता नहीं है कि चाय या कॉफी पीने से पहले एक गिलास पानी पीना चाहिए। मुंबई में पोषण और लाइफस्टाइल कोच, बताते हैं कि चाहे सुबह हो या शाम हमें चाय या कॉफी पीने से पहले थोड़ा पानी ज़रूर पीना
भारत में अधिकतर चाय या कॉफी के साथ दिन की शुरुआत करते हैं। शायद आप भी! फ्रेश फील करने के लिए बिस्तर पर ही चाय या कॉफी पीना हमारी आदत बन चुकी है।
कई लोगों को यह पता है कि बिस्तर पर उठते ही चाय या कॉफी लेना बुरी आदत है, वहीं कई लोगों को अभी तक यह पता नहीं है कि भूखे पेट चाय या कॉफी लेना स्वास्थ्य के लिए किस तरह नुकसानकारी है।
फिर भी, अधिकतर लोगों को पता नहीं है कि चाय या कॉफी पीने से पहले एक गिलास पानी पीना चाहिए। मुंबई में पोषण और लाइफस्टाइल कोच, बताते हैं कि चाहे सुबह हो या शाम हमें चाय या कॉफी पीने से पहले थोड़ा पानी ज़रूर पीना चाहिए।

चाय या कॉफी से पहले पानी क्यों पिये?
चाय या कॉफी से पहले पानी पीने का फायदा यह है कि यह पेट में एसिड के लेवल को कम कर देता है। चाय में पीएच लेवल 6 होता है (जो कि एसिडिक है), कॉफी में एसिड लेवल 5 है (यह भी एसिडिक श्रेणी में आता है)। इसलिए सुबह या शाम चाहे कभी भी चाय या कॉफी पिये, यह एसिडिटी को बढ़ा सकती हैं।

खाली पेट चाय पीने से हो सकता है कैंसर
पेट में अल्सर पैदा कर सकती हैं यहाँ तक कि कैंसर का कारण भी बन सकती हैं। यदि आप चाय या कॉफी से पहले पानी पीते हैं तो यह ना केवल एसिड के लेवल को कम करता है बल्कि पेट की बीमारियों का खतरा कम करते हुये शरीर को स्वस्थ रखता है।

चाय के पहले पानी पीने से दांत नहीं खराब होते
यह एसिड द्वारा दातों पर पड़ने वाले प्रभाव से भी रक्षा करता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहने से शरीर को नमी मिलती रहती है और शरीर से जहरीले पदार्थ निकलते रहते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
