Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अर्थराइटिस के दर्द से छुटकारा दिलाए हल्दी, जानें कैसे करें यूज़
घुटने के दर्द से आपको अगर छुटकारा पाना हो तो हल्दी सबसे बढियां रहती है। हल्दी को रोजाना अपनी डाइट में शामिल करें क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं।
आज कल जिसे देखो वही गठिया यानी अर्थराइटिस का शिकार बना बैठा है। क्या जवान और क्या बूढ़े, इस बीमारी ने सभी का काम दूभर कर रखा है। शरीर में यूरिक बढ़ने से गठिया की समस्या होती है।
यूरिक एसिड ज्यादा हो जाने पर जोड़ों में दर्द होने लगता है। लेकिन घरेलू मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। घुटने के दर्द से आपको अगर छुटकारा पाना हो तो हल्दी सबसे बढियां रहती है।
हल्दी को रोजाना अपनी डाइट में शामिल करें क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो गठिया के दर्द और सूजन से राहत दिलाते हैं। आइये जानते हैं कि हल्दी को आप किन-किन तरीको से यूज़ कर सकते हैं।

हल्दी
¼ टी स्पून हल्दी को आप अंडे की भुर्जी, सूप, सलाद या सॉस में मिला कर खा सकते हैं। एक हफ्ते के बाद हल्दी की मात्रा को आधा टीस्पून कर दें। फिर 1 महीने के बाद हल्दी की मात्रा 1 टीस्पून कर दें। अपनी रोजाना की डाइट में हल्दी जरुर शामिल करें।

हल्दी और अदरक
1 इंच अदरक और थोड़ी सी हल्दी की जड़ ले कर उसे 2 कप पानी में उबालें। फिर इसे छान कर कप में निकाले और उसमें टेस्ट के लिये थोड़ी सी शहद मिलाएं। इसे तब पिएं जब यह गुनगुना रहे। इस विधि को दिन में एक बार करें। इससे आपके दर्द में आराम मिलेगा।

हल्दी और काली मिर्च
1/3 कप शहद, 2 1/2 टीस्पून पिसी हल्दी को मिला कर पेस्ट बनाएं। इस मिश्रण को किसी जार में 2 हफ्ते तक रखें। एक कप गरम पानी में इस मिश्रण का 1 टीस्पून लें और मिक्स करें। अब इसमें नींबू का रस और आधा चम्मच काली मिर्च मिलाएं। इसे मिलाएं और पी लें। इस विधि को दिन में एक बार करें।

हल्दी और नारियल तेल
1 चम्मच हल्दी पावडर में जरुरत भर का नारियल तेल मिला कर पेस्ट बनाएं। फिर इसे जोड़ों पर लगाएं और किसी कपड़े से बांध लें। 3 घंटे ऐसे ही छोड़ने के बाद फिर इसे पानी से धो लें। इस विधि को तब करें जब आपके जोड़ों में तेज दर्द हो।

हल्दी का पेस्ट
½ कप पानी लें और उसमें ¼ कप हल्दी मिक्स करें। फिर इसे आंच पर रखें और 5-7 मिनट तक पकाएं। जब यह मिश्रण पेस्ट जैसा बन जाए तब आंच बंद कर के इसे ठंडा करें। इस पेस्ट को एयरटाइट जार में भर कर फ्रिज में रखें। इस मिश्रण को दर्द से भरे घुटनों पर लगाएं और 15 मिनट के बाद धो लें।

हल्दी, अंडे का पीला हिस्सा और नारियल तेल
2 चम्मच नारियल तेल गरम करें। दूसरी ओर 2 अंडे के सफेद हिस्से को पीले से अलग करें और पीले वाले हिस्से को अच्छी तरह से फेंट लें। फिर उसमें 1 टीस्पून हल्दी और नारियल तेल मिक्स करें। इस मिश्रण को 30 सेकेंड के लिये मिक्सी में चलाएं। इस मिश्रण को दिन में 2 बार पीने से राहत मिलेगी।

हल्दी और पानी
1 गिलास पानी में 1 टीस्पून हल्दी मिलाएं और 10 मिनट तक पकाएं। फिर आंच को बंद करें और पानी को ठंडा होने दें। जब पानी हल्का ठंडा रहे तब इसे पी लें। इस विधि को दिन में एक बार करें।

हल्दी और मेथी
समान मात्रा में हल्दी पावडर, अदरक पावडर और मेथी पावडर मिक्स करें। अब इस मिश्रण का 1 चम्मच एक गिलास गरम पानी में मिलाएं। अब दर्द से छुटकारा पाने के लिये इस मिश्रण को दिन में दो बार पिएं।



Click it and Unblock the Notifications
