Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
लंबा जीवन चाहिए? एक दिन में पिएं 4 कप कॉफी- स्टडी
अगर आपको कॉफी पीने का चस्का है तो ये आपको लंबी जिंदगी दे सकती है। एक स्टडी के दावे की मानें तो रोजाना चार कप कॉफी आपकी लंबी उम्र का कारण हो सकती है।
ये खुलासा किया है स्पेन के डी नवार्रा हास्पिटल के शोधकर्ताओं ने। उन्होंने शोध के दौरान पाया कि जो व्यक्ति रोजाना चार कप कॉफी पीते हैं ऐसे लोगों को उन लोगों के मुकाबले जो कॉफी का सेवन नहीं करते हैं 64 फीसदी मृत्यु का खतरा कम होता है। इसके अलावा रोजाना 2 कप कॉफी पीने वाले लोगों को 22 फीसदी मृत्यु का खतरा कम होता है।

डी नवार्रा हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट नवारो का कहना है कि दुनियाभर में कॉफी को बहुत पसंद किया जाता है । अस्पताल के शोधकर्ताओं ने इस ग्रुप में मृत्यु दर का पता लगाया। यह अध्ययन औसत 10 वर्षों तक किया गया। कुल 337 लोग इस अध्ययन के दौरान मर गए। लेकिन जो लोग रोजाना कॉफी पीते थे उनकी मृत्युदर कम थी।
इस रिसर्च में 19,986 लोगों को शामिल किया गया था। गौरतलब है कि इससे पहले कॉफी को लेकर कई और स्टडी हो चुकी हैं। एक स्टडी में पाया गया था कि कॉफी व्यक्ति के लीवर सिस्टम को और बेहतर बनाती है। इसके अलावा यह सूजन को कम करती है और इम्यून सिस्टम को भी बेहतर बनाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
