Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
सुहागा है बेहद असरदार घरेलू औषधि, इन 10तरह के रोगों से मिलेगा छुटकारा
सुहागा आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये आपकी कई परेशानियों को दूर भगाता है। इसके गुणकारी असर से आपको कई तरह के रोगो से आराम मिल जाता है। आज आपको सुहागा के बारे में बताएंगे ये कि कैसे और कौन से रोगों में ये आपके लिए फायदेमंद होता है।
कई ऐसे रोग है जो घर पर ही आसानी से सुहागा कि मदद से ठीक हो सकते है। आप तवे पर सुहागा को सेंककर पीस ले, इसे चुटकी भर 1 घूंट गर्म पानी में घोलकर रोजाना 4 बार पीने से जुकाम ठीक हो जाता है। भूना सुहागा आधा ग्राम गर्म पानी से सुबह-शाम लेने से नजला ठीक हो जाता है, सुहागा से होता है अनगिनत रोगों का उपचार है।
ऐसे आपको आगे पढ़ने से पता चलेगा कि ये कितने रोगो में कारगर साबित होता है। तो आइए जानते है कि इसका प्रयोग कैसे करना है और इससे आपकी कौन कौन सी बीमारियां खत्म हो जाएंगी।

अजीर्ण
अगर आपका बच्चा रात में सोते हुए अचानक रोने लगता है और दही की तरह उल्टी करता है और उसको दस्त आते है तो इसे ठीक करने के लिए भुना सुहागा चुटकी भर दूध में घोलकर 2 बार पिलाने से लाभ होता है। ऐसा करने से बच्चे का पाचनतंत्र भी सही हो जाता है।

तिल्ली
अगर आपको तिल्ली से संबंधिक शिकायत है तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नही हैं। इसमें आपकी तिल्ली सिकुड़ जाती है और आपको तकलीफ होती है। इसके लिए आपको 30 ग्राम भुना हुआ सुहागा और 100 ग्राम राई को पीसकर मैदा की छलनी से छान लें। इसे आधा चम्मच रोजाना 7 सप्ताह तक 2 बार पानी से फंकी लें। ऐसा करने से आपकी तिल्ली सामान्य हो जाएगी।

चर्मरोग
अगर आपको किसी भी तरह का कोई चर्म रोग होता है तो आपको ये ध्यान रखना है कि सुहागा इसमें बहुत फायदेमंद है। आपको चर्म रोग के स्थान पर सुहागे का तेल लगाना है। ऐसा कुछ दिन तक करने पर आपको आराम मिल जाएगा और चर्म रोग खत्म हो जाएगा।

अंडकोष की वृद्धि
अगर आपके अंडकोष में किसी कारण कुछ लग गया है और वो लगातार बढते जा रहे है तो आपको बिल्कुल भी घबराना नहीं है। इसके लिए आप 6 ग्राम भुने सुहागे को गुड़ में मिलाकर इसकी 3 गोलियां बनाकर 1-1 गोली 3 दिन सुबह हल्के गर्म घी के साथ सेवन करने से अंडकोष की वृद्धि रुक जाती है। ये असरदार उपाय है।

अंडकोष की खुजली
अगर आपके अंडकोष में लगातार खुजली होती है जो कि एक आम बात है तो आपको इसके लिए लगभग 116 ग्राम पानी में 4 ग्राम सुहागा को घोलकर रोजाना 2-3 बार अंडकोष धोने से खुजली मिट जाती है। इससे आप चैन की सांस ले पाएंगें।

आंख आना
जिन लोगों की आंख आ जाती है उनको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आंख आने पर सुहागा और फिटकरी को एक साथ पानी में घोल बनाकर आंख को धोने और बीच-बीच में बूंद-बूंद (आई डरोप्स) की तरह आंखों मे डालने से बहुत जल्दी लाभ होता है। ये आपकी आंखों को पूरी तरह से सही कर देगा।

दमा
दमा एक बहुत गंभीर समस्या है और इस समय तो कई लोगों को परेशान कर रही है। इससे निजात पाने के लिए आपको लगभग 75 ग्राम भुना हुआ सुहागा 100 ग्राम शहद में मिला ले इसे सोते समय 1 चम्मच की मात्रा में लेकर चाटने से श्वास रोग (दमा) में बहुत लाभ होता है। ये एक असरदार घरेलू उपाय है।

आंखों का दर्द
आंखो के दर्द के कारण आप कहीं सुकून से बैठ भी नहीं पाते है। ये काफी बेचैन करने वाला होता है। इसको सही करने लिए भुने हुए सुहागे को पीसकर कपडे़ में छानकर सलाई से सुबह और शाम आंखों में लगाने से आराम आता है। ऐसा करने से पूरी तरह से ठीक हो जाता है।

काली खांसी
बच्चों को हमेशा काली खांसी अमूमन हो ही जाती है। ऐसा होने पर बिल्कुल ना घबराएं। तवे पर भुना हुआ सुहागा व वंशलोचन को मिलाकर शहद के साथ रोगी बच्चे को चटाने से काली खांसी दूर हो जाती है। ये आसान घरेलू उपायै है।

पायरिया
दातों का रोग अगर हो जाए तो जिंदगी बेस्वाद हो जाती है। अगर आपको पायरिया हो जाए तो आप सुहागा एवं बोल (हीराबोल) को मिलाकर रोजाना 2 से 3 बार मसूढ़ों पर धीरे-धीरे मलें। इससे दांतों व मसूढ़ों के सभी रोग ठीक होकर पायरिया रोग दूर होता है। ये आपको पूरी तरह से राहत देगा।



Click it and Unblock the Notifications
