Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
महा शिवरात्रि पर खुद को फिट रख कर ऐसे करें उपवास
सेहत के लिये महीने में एक बार उपवास करना अच्छा माना जाता है। लेकिन उपवास तभी लाभ देता है जब आप उसे सेहतमंद तरीके से करें।
सेहत के लिये महीने में एक बार उपवास करना अच्छा माना जाता है। लेकिन उपवास तभी लाभ देता है जब आप उसे सेहतमंद तरीके से करें।
जल्द ही शिवरात्रि आने वाली है ऐसे में बहुत से लोग व्रत रखने के लिये बेताब रहते हैं, लेकिन उन्हें समझ में नहीं आता कि व्रत के पहले या उसे तोड़ने के बाद क्या खाया जाए। इस तरह उनको एसिडिटी हो जाती है या फिर उनका पेट खराब हो जाता है।
अगर आप भी अच्छा वर पाने के लिये शिवरात्रि का व्रत रखने वाली हैं, तो आपको नीचे दी हुई कुछ बातों का खास ख्याल रखना हेागा। आइये जानते हैं इसके बारे में :

ढेर सारा पानी पियें:
पानी ना केवल आपको हाइड्रेट रखने में मदद करेगा बल्कि आपका पेट भी फुल रखेगा। पानी पीने से ऊर्जा भी आती है।

ताजे फलों का सेवन करें:
फलों में ढेर सारा पोषण होता है जो आपको उपवास रखने में मदद करते हैं। ऐसे में आपको अनार, संतरे और स्ट्रॉबेरी खानी चाहिये।

मसालेदार खाना ना खाएं:
अगर आप उपवास रखने की सोंच रहे हैं तो उसके एक दिन पहले मसालेदार भोजन ना करें। नहीं तो एसिडिटी और पेट की समस्या पैदा हो सकती है।

बहुत ज्यादा शक्कर ना खाएं:
शिवरात्रि व्रत के एक दिन पहले शक्कर ज्यादा ना खाएं। इससे आपको भूख लग सकती है।

मेवे खाएं:
किसी भी उपवास में आप मेवे का सेवन कर सकते हैं। इनमें फाइबर और ढेर सारा पोषण होता है जो शरीर को शक्ति भी देते हैं और पेट भी लंबे समय तक भरे रखते हैं।

खुद को बिजी रखें:
उपवास के समय खुद को किसी काम में बिजी रखें, इससे आपको भूख लगने का एहसास नहीं होगा क्योंकि आपका दिमाग कहीं और लगा रहेगा।

उपवास तोड़ने के बाद ऑइली फूड ना खाएं:
उपवास तोड़ने के बाद कुछ भी फ्राइड ना खाएं नहीं तो आपको एसिडिटी हो सकती है। अच्छा होगा कि आप कुछ हल्का खा कर अपना उपवास तोड़ें।



Click it and Unblock the Notifications
