Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
रोजाना खाना खाने के बाद गाजर का जूस पीने से होते हैं ये 10 फायदे
गाजर हमारे स्वास्थय के लिये बहुत ही लाभकारी होता है। चाहें इसे कच्चा खाया जाए या फिर पकाकर, हर तरह से यह लाभ ही देता है। अक्सर लोग गाजर को ऐसे ही खा लेते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि एक या दो गाजर ऐसे ही खाने के बजाय अगर उसे जूस के रूप में लिया जाए तो ज्यादा फायदेमंद होता है?

जी हाँ गाजर के जूस में मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि कई सारे मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें मोलीबेडनम, फाइबर, विटामिन K, B1, B6, C और E होने के साथ साथ नियासिन, पेंटोथेनिक एसिड, कॉपर आदि भी पाए जाते हैं जिसकी वजह से यह जूस कैंसर, डायबिटीज, आँखों की रौशनी बढाने में मदद करने के साथ ही त्वचा, बालों और नाखूनों को भी दुरुस्त रखता है।
रोजाना गाजर का जूस पीना सभी के लिए ही अच्छा होता है इसलिए हम आपको यहाँ गाजर के जूस से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहें है।

1. आँखों के लिए अच्छा होता है:
यह तो सभी जानते हैं कि गाजर का जूस आपकी आँखों के लिए कितना अच्छा होता है क्योंकि इसमें बीटा-कैरोटीन और ल्यूटीन होता है जो आपकी आँखों में होने वाली समस्याओं को दूर करता है।

2. ह्रदय समस्याओं को दूर करता है:
यदि आपके घर पर कोई हार्ट पेशंट है तो यह जान लें कि गाजर का जूस आपके ह्रदय को स्वस्थ रखता है क्योंकि इसमें विटामिन A पाया जाता है जो ह्रदय सम्बंधित दिक्कतों और स्ट्रोक आदि को आने से रोकता है।

3. कैंसर से बचाव:
यह बहुत कम लोग जानते हैं कि गाजर के जूस में एंटी-कैंसर गुण मौजूद होने के साथ - साथ इसमें कैरोटीनोइड्स भी होता है जो आपको ब्लैडर, ब्रेस्ट, आंत आदि में होंने वाले कैंसर से बचाता है।

4. इम्मुनिटी बढाता है:
गाजर के जूस में वो सारे न्यूट्रीयेंट्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो बॉडी की प्रतिरोधक क्षमता को बढाने में मदद करते हैं। यह जूस आपको बैक्टीरिया, वायरस, ज्यादा इन्फ्लामेसन और फ्री रेडिकल डैमेज से बचाता है।

5. हड्डियों को मजबूत करता है:
गाजर के जूस में अच्छी मात्रा में विटामिन k होता है जोकि शरीर में प्रोटीन की मात्रा को बढाता है जिससे हड्डियों में कैल्शियम की मौजूदगी बढ़ जाती है और आपकी हड्डियाँ मजबूत रहती हैं।

6. लीवर को साफ़ रखता है:
रेगुलर बेसिस पर गाजर के जूस का इस्तेमाल करने से आपके लिवर से टॉक्सिक पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। गाजर का जूस आपकी स्किन से टोक्सिन को बाहर करने के अलावा शरीर से बेकार पित्त को भी बाहर निकालने में मदद करता है।

7. अल्जाइमर की आशंका को कम करता है:
गाजर में ढेर सारे महत्वपूर्ण न्यूट्रीयेंट्स होते हैं इसलिए गाजर के जूस का सेवन करने से आपको अल्जीमर डिजीज को रोकने में मदद मिलती है, क्योंकि गाजर दिमाग में हो रही ओक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है जोकि आपकी नर्व सिग्नल की क्षमता को कम करते हैं।

8. मेटाबोलिज्म बढाता है:
गाजर के जूस में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन B काम्प्लेक्स होता है जो शरीर के प्रोटीन, फैट और ग्लूकोस को तोड़ता है। जिसकी वजह से आपका मेटाबोलिज्म लेवल बढ़ जाता है और आपकी मांसपेशियों के विकास में मदद मिलती है।

9. घाव भरने में मदद करता है:
गाजर में बहुत ज्यादा मात्रा में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है जोकि घाव वगैरा को ठीक करने में सहायक होता है। इसलिए आपको किसी भी तरह का इन्फेक्शन हो या चोट लगी हो तो आप ज्यादा मात्रा में गाजर के जूस का सेवन करें जिससे आपके घाव जल्दी भर सकें।

10. फ्लू के रिस्क को कम करता है:
गाजर इम्मुन सिस्टम के लिए अच्छा होता है लेकिन जब यह प्याज, लहसून और दूसरे मसालों के साथ मिल जाता है तो यह फ्लू आदि को रोकने में बहुत ही कारगर हो जाता है।
आपको हमने यहाँ गाजर के जूस से होने वाले कुछ फायदों के बारे में बताया। इसलिए आप कोशिश करें कि गाजर खाने के बजाय उसका जूस पियें जिससे कि आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।



Click it and Unblock the Notifications
