Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा
होली पर वज़न बढ़ने से कैसे रोकें
क्या आप सोचते हैं कि कैलोरी बढ़ाने के लिए होली एक अच्छा बहाना है? तो शायद आप बहुत अधिक मीठा और जंक पदार्थ खाने से होने वाले नुकसानों से अवगत नहीं हैं।
तो चलिए इस होली पर अपनी स्वादेन्द्रियों को बाँध कर रखें और स्वस्थ तरीके से इस त्योहार को मनाएं। यहाँ हम कुछ तरीके बता रहे हैं, ताकि आप स्वस्थ तरीके से होली मना सकें।

बहुत अधिक न खाएं
हम जानते हैं कि होली पर गुझिया और पपड़ी के अलावा अन्य बहुत सी चीज़ें बनती हैं। परन्तु इन पदार्थों के सेवन पर नियंत्रण रखें। उदाहरण के लिए एक बार में चार के बजाय एक गुझिया खाएं।

बहुत अधिक पानी पीयें
पानी का अधिक सेवन करें। भूख मिटाने के लिए सलाद खाएं। ठंडाई जैसे ड्रिंक्स में बहुत अधिक कैलोरीज़ होती हैं। अल्कोहल युक्त ड्रिंक्स से दूर रहें।

अपने भोजन की योजना बनायें
अपना भोजन इस प्रकार खाएं कि आप दिन के समय अधिक से अधिक कैलोरीज़ बर्न कर लें। उदाहरन के लिए स्पेशल खाना लंच के समय खाएं। नाश्ता हल्का करें। और रात का खाना जितना संभव हो उतना हल्का खाएं।

कसरत करने के लिए समय निकालें
त्यौहार का बहाना बनाकर कसरत करना न टालें। अपने शरीर को सक्रिय रखें। ऐसा करके आप ने जिन अतिरिक्त कैलोरीज़ का सेवन किया है उन्हें बर्न कर सकते हैं।

हेल्दी स्नैक्स खाएं
भुने हुए स्नैक्स जैसे कबाब, ग्रिल्ड पनीर टिक्का, रवा इडली और दालों की चाट खाएं न कि स्प्रिंग रोल, पापडी और कटलेट्स आदि।

स्ट्रॉबेरी और अंगूर जैसे फलों से बनी स्मूदी खाएं
इन फलों में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। स्वयं को दिन भर उर्जावान बनाये रखने के लिए प्रतिदिन एक गिलास पीयें। त्योहार का आनंद उठाने के लिए आपको सक्रिय रहना बहुत आवश्यक है, सही है न? ज़िम्मेदारी से आनंद उठायें।



Click it and Unblock the Notifications











