Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
जानिए ज्यादा कॉफी पीने से आपको क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं
कुछ लोगों को कॉफ़ी इतनी पसंद होती है कि वो दिन में कई-कई कप कॉफ़ी पी लेते हैं। लेकिन अगर अधिक मात्रा में, कैफीन, चॉकलेट और अन्य कैफीनयुक्त पेय का सेवन करते हैं, तो इससे आपको कई स्वास्थ्य जटिलताएं हो सकती हैं।
कैफीन आपके सेंट्रल नर्वस सिस्टम को उत्तेजित कर सकता है और यह आपको पहले से ज्यादा सतर्क महसूस करा सकता है। हालांकि अधिक मात्रा में कैफीन आपको अति अलर्ट महसूस करा सकता है।
यह एड्रेनालाईन हार्मोन को तेजी से जारी करता है। आपको बता दें कि यह हार्मोन आपको हार्ट रेट को बढ़ा सकता है। पोषण विशेषज्ञ आपको न केवल यह सलाह देते हैं कि कैफीन से आपके स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है बल्कि यह भी बताते हैं आपको एक दिन में कितनी मात्रा में कैफीन का सेवन करना चाहिए।

कैफीन कितना सही होता है?
कैफीन की दैनिक अनुशंसित मात्रा एक दिन में 400 मिलीग्राम है, जो चार कप से मिल जाती है। कैफीन के लिए हर किसी की अलग-अलग सहनशीलता है। लेकिन आपको एक दिन में 400 मिलीग्राम से अधिक कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए।

ज्यादा कॉफी पीने से बचने के लिए आप क्या कर सकते हैं?
सुनिश्चित करें कि आप बहुत ज्यादा पानी पियें। हाइड्रेटेड रहने से आपक कैफीन की अधिक मात्रा की वजह से होने वाले कुछ लक्षणों को कम कर सकते हैं।

कैफीन शरीर में पोटेशियम और मैग्नीशियम के स्तर को कम करता है जिससे आपको घबराहट हो सकती है। पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर जैसे केले और हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से भी मदद मिल सकती है। कुछ हल्का व्यायाम करने से आपको बहुत बेहतर महसूस हो सकता है।
यदि आप सीने में दर्द, श्वास में परेशानी, भ्रम, उल्टी या अनियमित दिल की धड़कन जैसी अन्य लक्षणों का अनुभव करते हैं तो यह समय है कि आप कुछ चिकित्सा सहायता लें। डॉक्टर आपके शरीर से कैफीन निकालने के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
