Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
शराब पीने से क्यूं हो जाता है पेट खराब?
रात को आपने काफी ज्यादा शराब पी ली और जब आप सुबह उठते हैं तो देखते हैं कि आपको बार-बार वॉशरूम जाना पड़ रहा है। इसका साफ मतलब है कि आपको डायरिया हो चुका है, लेकिन यह काफी आम सी बात है, जो हर दूसरे शराब पीने वाले को हो जाती है।
डॉक्टर्स हमेशा सलाह देते हैं कि जिन लोंगो का पेट सेंसिटिव है या कोलाइटिस है, उन्हें शराब बड़ी सोच समझ कर पीनी चाहिये। क्योंकि ऐसे लोंगो को डायरिया और आंत में सूजन आ सकती है। अगर आपको ड्रिंक करने के बाद कुछ ऐसी तकलीफ होती है तो तुरंत ही डॉक्टर से अपने पेट की जांच करवाएं।

शराब आपके आंत की परत को खराब करता है
शराब आपके आंतों के अस्तर को परेशान कर सकता है जो न केवल मांसपेशियों के संकुचन को तेजी से पैदा करता है बल्कि बल्कि आपके आंतों को लीक भी करवाता है। अगर संकुचन काफी ज्यादा है, तो आंत मल को तेजी से ढकेलने लग जाती हैं, जिससे आपको पानी नुमा मल होता है।

शराब पेट में अच्छे बैक्टीरिया को मारता है
इसके अलावा, शराब आपके पेट में अच्छे जीवाणुओं को मार सकता है जो अच्छे बैक्टीरिया के संतुलन को बदल सकता है और खराब बैक्टीरिया को बढा सकता है। खराब बैक्टीरिया आपके आंत्र की क्षमता को कम कर सकता है, जिससे पानी को कम सोखने लगेगा। इसके अलावा, बहुत अधिक शराब पीने से आपके पेट में एसिड का उत्पादन उत्तेजित हो सकता है जो आपके मल के साथ मिल सकता है।

शराब में पाए जाने वाले कंपोनेंट्स पेट में गड़बड़ी पैदा कर सकते हैं
आपकी ड्रिंक में जो घटक है वह आपके पूपिंग पैटर्न पर भी असर डाल सकता है। उदाहरण के लिए, यदि आप ग्लूटन सेंसिटिव हैं, तो बीयर या अन्य मीठा कॉकटेल आपके पेट में जलन पैदा कर सकता है और लक्षणों को और भी खराब कर सकता है। कभी-कभी आपके पेय में शामिल कृत्रिम मिठास आपके पेट में परेशानी भी पैदा कर सकते हैं।

रोकथाम
यदि आप दस्त को रोकना चाहते हैं तो सबसे अच्छा होगा कि आप केवल दो ड्रिंक्स ही लें। इसके साथ ही बीच बीच में पानी भी पीते रहें, जिससे पानी आपके शराब को घोल ले। अगर हाई कार्ब ड्रिंक पेट खराब करता है तो लो शुगर वाली ड्रिंक पिएं, जैसे कि सिंगल माल्ट।

शराब के साथ क्या खा रहे हैं इस पर भी ध्यान दें
बहुत से लोग शराब के साथ-साथ हाई फैट, चिपचिपी, नमक और कार्ब वाली चीज़ें खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें भारी मात्रा में खाने से पेट खराब हो सकता है और वे चीज़ें आपके पाचन क्रिया पर बुरा असर डाल सकती हैं?

यदि कोलाइटिस या सेंसिटिव पेट है तो ना पिएं शराब
डॉक्टर्स हमेशा सलाह देते हैं कि जिन लोंगो का पेट सेंसिटिव है या कोलाइटिस है, उन्हें शराब बड़ी सोच समझ कर पीना चाहिये। क्योंकि ऐसे लोंगो को डायरिया और आंत में सूजन आ सकती है। अगर आपको ड्रिंक करने के बाद कुछ ऐसी तकलीफ होती है तो तुरंत ही डॉक्टर से अपने पेट की जांच करवाएं।

शराब का होता है कुछ उल्टा असर भी
शराब पीने से शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। यह बॉडी को पानी सोखने के लिये मना कर देता है और वहीं दूसरी ओर शराब पीने के बाद काफी ज्यादा पेशाब भी लगती है जिससे बॉडी और भी ज्यादा डीहाइड्रेट हो जाती है। तो अगर आप ढेर सारा पानी नहीं पिएंगे तो आपका शरीर डीहाइड्रेट हो जाएगा जिससे आपका मल सख्त हो जाएगा।

निर्भर करता है कि आप कितनी ज्यादा शराब पीते हैं
उच्च मात्रा में शराब पीने से हमेशा अधिक डायरिया में नहीं होता है। अध्ययनों से पता चला है कि कम मात्रा में अल्कोहल पेट को खाली कर सकता है। लेकिन उच्च मात्रा में शराब वास्तव में पेट के काम को धीमा कर देता है। इससे बाद में ब्लोटिंग और कब्ज हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
