Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
पिज्जा, बर्गर खाने वाले सावधान! आपकी सेक्स इच्छा को खत्म कर सकती हैं ये चीजें
दिल्ली में एक हालिया सर्वेक्षण में पता चला है कि जंक फूड का सेवन करने से सेक्स इच्छा कम हो गयी है। बेशक पिज्जा और बर्गर जैसी चीजों का नाम सुनकर आपके मुंह में पानी आ जाता है लेकिन यह सारी चीजें आपकी सेक्स इच्छा को कम कर सकती हैं।
आपको पता होना चाहिए कि जंक फूड का सेवन केवल वजन के मामले से नहीं जुड़ा है, बल्कि दिल्ली के युवाओं के बीच यह यौन रोग का कारण भी बन रहा है।

दिल्ली के मैक्स हेल्थकेयर अस्पताल द्वारा किए गए सर्वेक्षण में यह पता चला है कि राजधानी में पुरुषों और महिलाओं दोनों में जंक फूड से सेक्स इच्छा में कमी आ रही है। इस सर्वेक्षण में शहर के 800 पुरुषों और महिलाओं को शामिल किया गया जिनके उम्र 21 और 40 साल के बीच थी।
सर्वे में न केवल यह पता चला है कि अधिकांश लोग यौन रोग के लक्षणों से पीड़ित हैं बल्कि उनमें लगभग 18 प्रतिशत लोगों की जंक फूड के सेवन की वजह से सेक्स में रुचि की कमी भी देखी गई।

मुंबई की फिटनेस पोषण विशेषज्ञ डॉक्टर गीतांजलि के अनुसार, 'जंक फूड में कुछ प्रमुख घटक होते हैं जो आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। जंक फूड ट्रांस-फैट, शुगर और उच्च स्तर के सोडियम से भरे हैं।
इन खाद्य पदार्थों से मोटापा बढ़ सकता है, टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम हो सकता है और रक्तचाप बढ़ सकता है, ये सभी लक्षण आपकी कामेच्छा को मार सकती हैं।
पुरुषों में एक कम टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम होने से उन्हें थकान, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन और इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है जबकि महिलाओं को थकान, इनफर्टिलिटी और तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
इसलिए अगली बार पिज्जा या बर्गर ऑर्डर करने से पहले ध्यान रखें कि आप अपने सेक्स इच्छा को बर्बाद करने जा रहे हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications