Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
एसिड रिफ्लक्स से आराम पाने के लिए इन 6 तरीकों से करें केले का सेवन
केला एसिड रिफ्लक्स से आराम दिलाने में सबसे कारगर माना जाता है। इस फल को आप कई तरीके से खा सकते हैं।
एसिड रिफ्लक्स (acid reflux) पेट से जुड़ी एक समस्या है जिसमें पेट में मौजूद एसिड आपकी आहार नली में ऊपर की तरफ आ जाता है। आमतौर पर पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाने के कारण ऐसा होता है।
वैसे तो इससे छुटकारा पाने के कई घरेलू उपचार हैं लेकिन सबसे सही तरीका है कि आप उन चीजों का सेवन कम करें जो इस समस्या के लिए जिम्मेदार हैं।
केला एसिड रिफ्लक्स से आराम दिलाने में सबसे कारगर माना जाता है। इस फल को आप कई तरीके से खा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम बता रहे हैं कि पेट में मौजूद एसिडिटी और एसिड रिफ्लक्स की समस्या को खत्म करने के लिए आप केले का कैसे सेवन करें।

1 – केला :
खाने के पहले या बाद में केले का सेवन करें। सुबह के नाश्ते में सेरेल, स्मूदी या योगर्ट में केले को मिलाकर खाएं। इसके अलावा बनाना ब्रेड, बनाना मफिन्स, बनाना सैंडविच जैसी चीजों का सेवन करें।

2 – केले के साथ दालचीनी पाउडर और चीनी :
पहले केले का छिलका उतार लें और इसे टुकड़ों में काट लें। अब इसमें ऊपर से चीनी और दालचीनी पाउडर डालें। अच्छे से मिलाने के बाद इसे खाएं। इसे खाने से पाचन दुरुस्त होता है।

3 – ओटमील के साथ केला :
ओटमील साबुत अनाज होता है जो पेट में मौजूद एसिडिटी को न्यूट्रल कर देता है जिससे एसिड रिफ्लक्स या हार्ट बर्न जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसे जब आप केले के साथ खाते हैं तो यह और ज्यादा असरदार हो जाता है।
बनाने का तरीका :
- केले को छीलकर टुकड़ों में काट लें।
- अब इसे पके हुए ओटमील में डालकर अच्छे से मिला लें।
- अब इसे नाश्ते में खाएं। इसके नियमित सेवन से एसिड रिफ्लक्स और कब्ज़ जैसी समस्याओं से आराम मिलता है।
- 3-4 केले
- एवोकैड़ो (छिलका रहित) का आधा टुकड़ा
- आधा चम्मच दालचीनी
- डेढ़ कप बादाम मिल्क
- एक चम्मच शहद
- एक चम्मच चिया बीज
- आधा चम्मच वनिला पेस्ट
- एक चम्मच बी पॉलेन (Bee Pollen)
- आइस क्यूब
- सभी चीजों को ब्लेंडर में डालकर तीन मिनट तक ब्लेंड करें।
- इस हेल्दी स्मूदी को हफ्ते में दो बार पियें।
- आधा या एक केला
- आधा कप मैंगो जूस
- ¼ कप योगर्ट (वसा रहित)
- एक या दो केले
- मिल्क या सोया मिल्क

4 – केला और एवोकैड़ो स्मूदी:
सामग्री :
बनाने का तरीका :

5 – केले और स्ट्रॉबेरी की स्मूदी :
सामग्री :
बनाने का तरीका : इन सभी सामग्री को ब्लेंडर में डालकर कुछ मिनटों तक ब्लेंड करें जिससे ये एकदम स्मूथ हो जायें। इसमें ऊपर से आइस क्यूब डालकर रोजाना इसका सेवन करें।

6 – बनाना मिल्क शेक :
केले और दूध के मिश्रण में एंटासिड जैसे गुण होते हैं जिससे ये एसिड रिफ्लक्स में तुरंत आराम पहुंचाता है।
सामग्री :
बनाने का तरीका :
पहले केले के टुकड़ों को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें। अब उसमें थोडा दूध मिलाकर फिर से ब्लेंड करें। अब इसमें ऊपर से एक चम्मच शहद डालें। सजाने के लिए ऊपर से केले के पतले पतले टुकड़े डालें। इस शेक का नियमित सेवन करें।

क्या केले खाने से भी एसिड रिफ्लक्स हो सकता है?
जी हां, एकदम से कच्चे केले खाने से आपको एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है क्योंकि ऐसे केले में मौजूद पोटैशियम पेट में जाकर पोटैशियम नाइट्रेट बन जाता है जिससे एसिड रिफ्लक्स की समस्या बढ़ जाती है। कच्चे केले में ऐसा कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है जो ठीक से पच भी नहीं पाता है उसी की वजह से यह समस्या हो जाती है। इसके अलावा बहुत ज्यादा पके हुए केले खाने से भी एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है।
इसलिए कभी भी केला खरीदने जायें तो कच्चे और अधिक पके हुए केले ना खरीदें। जब आपको एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो तो पहले तीन केले खाकर देखें कि यह परेशानी को बढ़ा रहा है या कम कर रहा है उसके बाद ही और केलों का सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications