Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
जानिए डबल टोंड मिल्क से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं
डबल टोंड मिल्क पोषणयुक्त होता है। एक कप डबल टोंड मिल्क में 8 ग्राम प्रोटीन होता है।
कई लोग दूध ये सोचकर नहीं पीते कि इससे उनका वजन बढ़ जाएगा लेकिन वो ये बात भूल जाते हैं कि अगर वो बिलकुल भी दूध का सेवन नहीं करेंगें तो उनकी हड्डियां और मांसपेशियां कमज़ोर हो जाएंगीं।
डबल टोंड मिल्क सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। ये पूरी तरह से दूध और स्किम्ड मिल्क का उत्पाद है। लेकिन अगर आपको लैक्टोज़ से एलर्जी है तो आपको इससे दूर रहना चाहिए।
लेकिन फिर भी दूध पीने के और भी कई वजहें हैं जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि हर रोज़ सुबह डबल टोंड दूध पीने से क्या फायदे मिलते हैं।

इसमें होता है ढेर सारा विटामिन डी
रेगुलर टोंड मिल्क की तुलना में डबल टोंड मिल्क में दोगुनी मात्रा में विटामिन डी होता है। विटामिन डी वजह से शरीर ज्यादा से ज्यादा कैल्शियम सोखने में सक्षम हो पाता है। इसलिए डबल टोंड मिल्क हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है।

कम मात्रा में कैलोरी
टोंड मिल्क की तुलना में इसमें कम मात्रा में कैलोरी होती है। एक कप टोंड मिल्क में 150 कैलोरी होती है जबकि डबल टोंड मिल्क में सिर्फ 111 कैलोरी होती है। इसलिए डबल टोंड मिल्क पीने वाले लोगों को वजन बढ़ने की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत
डबल टोंड मिल्क कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत होता है। शरीर की रोज़ की जरूरत पूरी करने के लिए आप नियमित इसका सेवन कर सकते हैं।

फैट की मात्रा कम
डबल टोंड मिल्क में फैट की मात्रा सिर्फ 1.5 % होती है। फैट की मात्रा कम होने की वजह से मोटापे और ह्रदय रोग का खतरा भी नहीं रहता है।

वर्कआउट के बाद पिएं
सुबह के समय वर्कआउट के बाद डबल टोंड मिल्क पीने से लंबे समय तक आपका पेट भरा रहता है और भूख नहीं लगती है।

ढेर सारे पोषण से भरा
टोंड मिल्क पोषणयुक्त होता है। एक कप डबल टोंड मिल्क में 8 ग्राम प्रोटीन होता है। ये पेट के लिए भी अनुकूल होता है। इसलिए डबल टोंड मिल्क ही पीएं।



Click it and Unblock the Notifications
