Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
क्या बकरी का दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद है?
भारत के ग्रामीण इलाको में अभी भी कई लोग बकरी का दूध पीते हैं और उनका मानना है कि बकरी का दूध गाय या भैंस के दूध से ज्यादा फायदेमंद है। हालांकि शहरों में अभी भी लोग गाय का दूध ही ज्यादा पीते हैं और वे इस बात को लेकर संशय में रहते हैं कि बकरी का दूध पीना चाहिये या नहीं?
अगर आप भी इसी उधेड़बुन में परेशान हैं तो हम आपको आज यहां इस बारे में विस्तार से बता रहे हैं। आपको बता दें कि बकरी के दूध में कैल्शियम की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है और एक गिलास बकरी के दूध में 170 कैलोरी, 10 ग्राम प्रोटीन, 27 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल, 11 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 6.3 ग्राम सैचुरेटेड फैट मिलता है।

इसके अलावा इसमें सेलेनियम, जिंक, कॉपर, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में मिलते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बकरी के दूध से होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं।

पचने में आसानी :
बकरी का दूध, गाय और भैंस की तुलना में बहुत आसानी से पच जाता है। इसके फैट मॉलिक्यूल काफी छोटे होते हैं जो इनके आसानी से पचने का मुख्य कारण भी यही है।

दिल के लिए फायदेमंद :
बकरी का दूध दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसके सेवन से अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है और खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है।

फैटी एसिड :
इस दूध में मीडियम चेन फैटी एसिड की मात्रा काफी ज्यादा होती है। बकरी के दूध में लगभग 35% फैटी एसिड होता है वहीँ गाय के दूध में फैटी एसिड की मात्रा सिर्फ 20% ही होती है। ये फैटी एसिड दिल की बीमारियों से आपका बचाव करते हैं।

कैल्शियम की अधिक मात्रा :
अगर हम गाय या भैंस के दूध से बकरी के दूध की तुलना करें तो इसमें कैल्शियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इस लिहाज से देखें तो बकरी के दूध का रोजाना सेवन करना चाहिये जिससे आपकी हड्डियाँ मजबूत रहें।

स्किन के लिए फायदेमंद :
सिर्फ हड्डियों और दिल के लिए ही नहीं बल्कि बकरी का दूध आपकी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अगर आप रोजाना एक गिलास इस दूध का सेवन करें तो कुछ ही दिनों में आपके चेहरे पर ग्लो नजर आने लगेगा।

लैक्टोज की कम मात्रा :
बकरी के दूध में लैक्टोज की मात्रा काफी कम होती है। इसलिए जिन लोगों को गाय का दूध आसानी से पचता नहीं है वे डॉक्टर की सलाह पर बकरी के दूध का सेवन कर सकते हैं।

पोषक तत्वों का अवशोषण:
जब आप बकरी का दूध पीते हैं तो इससे शरीर द्वारा पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता और विकसित होती है। जिस वजह से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है और आप बीमारियों से बचे रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
