Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
रोजाना एक गिलास लस्सी पीने से होते हैं ये कमाल के फायदे
हमारे आस पास शायद ही कोई ऐसा हो जिसे लस्सी का स्वाद पसंद ना हो। गर्मियों के मौसम में पूरे देश में यह पेय पदार्थ काफी लोकप्रिय है। आपको बता दें कि लस्सी सिर्फ स्वाद में ही बेहतर नहीं है बल्कि यह बहुत ज्यादा फायदेमंद भी है।
ताज़ी दही से बनी लस्सी के रोजाना सेवन से आपको कई ज़रूरी पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाये रखता है। रोजाना लंच के बाद इसके सेवन से पाचन तंत्र भी बेहतर होता है।

लस्सी को बनाने में भी ज्यादा मेहनत नहीं करणी पड़ती है, सिर्फ ताज़ी दही लें और उसमें चीनी और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर अच्छे से ग्राइंड कर लें और ऊपर से मलाई डालकर इसे पिएं।
इस आर्टिकल में हम आपको लस्सी से होने वाले कुछ ख़ास फायदों के बारे में बता रहे हैं।

बॉडी हीट को कंट्रोल करता है:
लस्सी में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट और पानी की मात्रा आपके शरीर की नमी को बनाये रखती है साथ ही शरीर की गर्मी को भी नियंत्रित रखती है। इसमें लैक्टिक एसिड की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह इम्युनिटी पॉवर को मजबूत बनाती है।

पाचन तंत्र के लिए बेहतर :
लस्सी में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा अधिक होती है जिस वजह से इसके सेवन से पूरा पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। अगर आपको पेट से जुड़ी कोई दिक्कत है तो एक गिलास लस्सी पी लें कुछ ही देर में तकलीफ दूर हो जायेगी। लंच के बाद इसका सेवन सबसे उपयुक्त माना जाता है।

एसिडिटी से राहत :
जो लोग हमेशा एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं उन्हें लस्सी का सेवन ज़रूर करना चाहिये। लस्सी की तासीर ठंडी होती है जिस वजह से हार्टबर्न या अपच की समस्या से राहत दिलाने में यह बहुत असरदार है।

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार :
लस्सी में मौजूद लैक्टिक एसिड और विटामिन डी आपके शरीर की इम्युनिटी पॉवर को मजबूत करते हैं और बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं। इसके नियमित सेवन से आप सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी इन्फेक्शन से भी बचे रहते हैं।

वजन कम करने में मददगार :
आपको बता दें कि लस्सी का रोजाना सेवन वजन कम करने में भी मदद करता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और फैट तो होता ही नहीं है जिस लिहाज से यह वजन कम करने के लिए सर्वोत्तम है। यह पेट में मौजूद फैट को भी खत्म कर देती है।

एंटी-एजिंग :
इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड आपकी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है और इसके नियमित सेवन से त्वचा में निखार आता है साथ ही दाग धब्बे और झुर्रियां भी कम होती हैं।

हड्डियों की मजबूती :
लस्सी में कैल्शियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिस वजह से इसे रोजाना पीने से हड्डियाँ और मांसपेशियां मजबूत होने लगती हैं। एक कप लस्सी में लगभग 286 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है जो कि रोजाना के लिए ज़रूरी कैल्शियम का लगभग 30% है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है:
कई शोध में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि रोजाना लस्सी पीने से शरीर का ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इसमें मौजूद पोटैशियम और रिबोफ्लेविन ब्लड प्रेशर को नेचुरल तरीके से कम करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications