Latest Updates
-
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है जामुन के बीज का पाउडर, घर पर ऐसे बनाएं
आपको बता दें की जामुन जितना टेस्टी फल है, उतने ही इसके स्वास्थ्य लाभ भी हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन एक बेहतर चीज है। केवल जामुन ही नहीं, जामुन के बीज का पाउडर भी उतना ही फायदेमंद होता है।
जामुन का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। आपको बता दें की जामुन जितना टेस्टी फल है, उतने ही इसके स्वास्थ्य लाभ भी हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन एक बेहतर चीज है। केवल जामुन ही नहीं, जामुन के बीज का पाउडर भी उतना ही फायदेमंद होता है।
जामुन के बीज का विभिन्न वैकल्पिक उपचारों में इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद में डायबिटीज कंट्रोल करने, यूनानी और चीन की दवाओं में पाचन संबंधी रोगों के लिए जामुन के बीजों का उपयोग किया जाता है। इसके पत्तों और छाल का ब्लड शुगर और मसूड़ों की सूजन जिन्जवाइटिस को कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह विटामिन ए और सी का बेहतर स्रोत है।
जामुन के बीज का पाउडर बनाने के दो तरीके हैं। पहला, बीजों को धूप में सुखाकर पाउडर बनाना और दूसरा बीजों को भूनकर पाउडर बनाना।

जामुन के बीजों को धूप में सुखाकर ऐसे बनाएं पाउडर
जामुन खाने के बाद बीजों को अच्छी तरह धो लें। उसके बाद उन्हें धूप में सुखा लें। सूखने के बाद उनका छिलका उतार लें। अंदर का हिस्सा आपको पिस्ता की तरह नजर आएगा।
आप छिलके के साथ भी पतला पाउडर बना सकते हैं। सूखने के बाद बीज मजबूत हो जाते हैं। इसलिए ध्यान रहे इससे मिक्सी का ब्लेड खराब हो सकता है। इसलिए बीजों को पीसने से पहले उनके छोटे-छोटे टुकड़े कर ले। पाउडर को एक कंटेनर में रखें और सुबह खाली पेट एक चम्मच खाएं।
जामुन के गीले बीजों से ऐसे बनाएं पाउडर
आप बीजों को धोने के तुरंत बाद भी पाउडर बना सकते हैं। इसके लिए एक पैन गर्म करें और उसमें बीजों को भून लें। इसके बाद इनका पतला पाउडर बना लें और कंटेनर में रखें। रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच पाउडर खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications