Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नवरात्रि में व्रत रखते हुए ऐसे रखे अपनी सेहत का ख्याल....
नवरात्रि आने वाली है और सभी लोग जोरों से उसकी तैयारी में लगे हुए है। जो लोग व्रत रहने वाले है उनको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।
स्वस्थ जीवन के लिए सुनहरा नियम है, "न तो बहुत ज्यादा और न ही बहुत कम"। आपको कुछ भी करना हो चाहे आपको काम करना, खेलना, भोजन करना या उपवास करना हो, यह सब सही मात्रा में किया जाना चाहिए।
आप सप्ताह के विशेष दिन पर, या महीने में निर्धारित दिनों के लिए उपवास कर सकते हैं। आपको बताएंगे कि नवरात्रि में व्रत रखते हुए आपको अपना ख्याल कैसे रखना चाहिए....

शुरु के 1 से 3 दिन तक
आप जब व्रत रखते है तो आपका पूरा खान-पान बदल जाता है जिससे शरीर में कई बदलाव आते है। इसलिए फल आहार का पालन करें। आप सेब, केला, चीकू, पपीता, तरबूज, और मीठे अंगूर की तरह मीठे फल खा सकते हैं। और आप भारतीय करौदा, आंवला का रस, लौकी का रस और नारियल पानी भी ले सकते है। ये आपके शरीर को स्फूर्ति प्रदान करेंगें।

4 से 6 दिन ऐसे करें देखभाल
समय के बीतने के बाद आपका शरीर उसके अनुरूप बदलाव में ढल जाता है। तीन दिनों के बाद आप पारंपरिक नवरात्रि आहार, फलों के रस, छाछ और दूध के साथ एक बार भोजन कर सकते हैं। ये आपके लिए अच्छा रहेगा।

आखिरी 7 से 9 दिन
नवरात्रि के आखिर में आप पारंपरिक नवरात्रि आहार का पालन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि उपवास रखने के पहले एक बार आप डॉक्टर की सलाह लें उसके बाद ही इसका पालन करें।

बीमारी में उपवास ना रखें
नवरात्रि में उपवास रहना चाहतें है और आप बीमार हैं तो ऐसी हालत में आप उपवास ना रखें। इससे आपकी बीमारी और भी गंभीर हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
