Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
बारिश के दिनों में इम्युनिटी बढ़ाने और डेंगू से बचने के लिए खाएं ये चीजें
मानसून आने के साथ ही मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, पीलिया जैसी कई बीमारियां भी दस्तक देने लगती हैं। इसके अलावा, जुकाम, खांसी जैसे इन्फेक्शन होने का भी इन दिनों खतरा होता है। इन सबसे बचने के लिए यह ज़रूरी है कि आप अपनी इम्युनिटी पॉवर को बढायें।


इम्युनिटी पॉवर बढ़ने से आप तमाम तरह की बीमारियों से अपने आप बच जाते हैं। इसके अलावा बारिश के दिनों में बाहर रोड साइड में बिकने चीजें ना खाएं और पानी उबालकर पिएं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनके सेवन से इम्युनिटी पॉवर मजबूत होती है।

सूप :
इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने के लिए गर्म सूप पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद है। अगर आप कुछ हल्का खाना चाहते हैं तो ऐसे में सूप से बेहतर और कोई डिश नहीं है। इससे ज़रूरी मात्रा में प्रोटीन और स्टार्च भी मिल जाता है साथ ही शरीर की नमी भी बरकरार रहती है। अगर आप सर्दी जुकाम से पीड़ित हैं तो यह बहुत असरदार है।

योगर्ट :
योगर्ट और बाकी फर्मेंटेड फूड्स में प्रोबायोटिक की मात्रा काफी ज्यादा होती है जिस वजह से ये बैक्टीरिया से होने वाले इन्फेक्शन को फैलने नहीं देते हैं। इनके नियमित सेवन से इम्युनिटी पॉवर मजबूत होती है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

नट्स :
अगर आप रोजाना स्नैक के रूप में नट्स और ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर रहे हैं तो जान लें कि यह इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने में बहुत मददगार है। हमेशा नट्स और ड्राई फ्रूट्स को मिक्स करके खाएं। इससे शरीर की एनर्जी लेवल भी बढ़ता है और कई तरह की बीमारियों और इन्फेक्शन से आपका बचाव होता है।

हरी सब्जियां :
पालक, मूली, और ब्रोकली जैसी हरी सब्जियां विटामिन ए, सी और इ की मुख्य स्रोत होती हैं। इसके अलावा इन सब्जियों में फोलेट, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट भी बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट आपकी इम्युनिटी पॉवर को और मजबूत बनाते हैं। आप चाहे तो इनका सूप बनाकर पिएं या फिर इन्हें सलाद के रूप में खाएं। इन्हें खाने से पहले अच्छे से साफ़ करना ना भूलें।

मशरूम :
मशरूम में भी बी विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट की भरमार रहती है। शरीर में विटामिन बी की अधिक मात्रा आपके इम्युनिटी पॉवर को मजबूत बनाती है साथ ही सेलेनियम के कारण आप कई तरह के संक्रमण से बच जाते हैं।

मसाले :
आपके किचन में मौजूद कई तरह के मसाले भी इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके लिए हल्दी, सरसों, हींग, धनिया, जीरा और लौंग जैसी चीजों का सेवन बढ़ा दें। इससे पाचन तंत्र सही रहता है और साइनस का खतरा कम होता है।

चाय :
रोजाना एक कप ब्लैक टी पीने से भी शरीर की इम्युनिटी पॉवर मजबूत होती है। ब्लैक टी में फ्लेवेनोइड और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होती है जो फ्री रेडिकल डैमेज को रोकने में मदद करते हैं। ब्लैक टी के अलावा आप तुलसी और अदरक से बनी हुई चाय का भी सेवन कर सकते हैं वो भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।



Click it and Unblock the Notifications