Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
बरसाती रोगों से निपटने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स
आपको बता दें कि इम्युनिटी कमजोर होने से आपको इस दौरान डायरिया, हैजा, सर्दी-जुकाम आदि रोगों का खतरा होता है।
मानसून ने दस्तक दे दी है। इस मौसम में कई रोगों का खतरा होता है। स्वस्थ रहने के लिए इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करना और पाचन को दुरुस्त रखना जरूरी है।
आपको बता दें कि इम्युनिटी कमजोर होने से आपको इस दौरान डायरिया, हैजा, सर्दी-जुकाम आदि रोगों का खतरा होता है।

1) सूप-
मानसून के दौरान हेल्दी रहने के लिए आपको सूप जरूर पीना चाहिए। आप अपने सूप में लहसुन, काली मिर्च आदि मसाले जरूर मिलाएं। इनसे आपका सूप ना केवल टेस्टी बल्कि हेल्दी भी बनता है।

2) तुलसी के पत्तों का पानी-
सादा पानी पीने की बजाय आप गर्म पानी में तुलसी के पत्ते उबालकर पिएं। तुलसी के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है और आप मानसून के दौरान हेल्दी रहते हैं।

3) दालचीनी का पानी-
अगर आपको मानसून के दौरान पाचन की समस्या होती है, तो आप एक आसान घरेलू उपाय ट्राई कर सकते हैं। रात को एक गिलास पानी में एक दालचीनी डालें और इसे सुबह पिएं। इससे पाचन में सुधार होता है।

4) गर्म पानी-
मानसून के दौरान गर्म पानी पीते रहना चाहिए। इससे ना काल जर्म्स मरते हैं बल्कि इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है और पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है।

5) फ्रूट जूस-
इन दिनों आपको खूब फल-सब्जियां खानी चाहिए। आप कीवी, चेरी, ऑरेंज का जूस पी सकते हैं। इनमें विटामिन सी होता है जिससे आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनता है।



Click it and Unblock the Notifications
