Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
छोटी या बड़ी प्याज़... जानिये किसमें कितना है दम
शलोट (shallots) छोटे आकार के प्याज हैं। प्याज के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रखने और कैंसर को रोकने में सहायक है।
शलोट (shallots) छोटे आकार के प्याज हैं। प्याज के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रखने और कैंसर को रोकने में सहायक है। इसमें एंटीफंगल, एंटी बैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं।
इसके अलावा ब्लड प्रेशर को कम करने,डायबिटीज को कंट्रोल करने, ब्लड सर्कुलेशन को स्मूद करने और पाचन बढ़ाने में भी सहायक है। मोहाली स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में हेड क्लिनिकल न्यूट्रेशन डॉक्टर सोनिया गांधी आपको बता रही हैं कि शलोट की बजाय लाल या सफेद प्याज ज्यादा फायदेमंद क्यों है।

कैलोरी-
लाल और सफेद प्याज दोनों में कैलोरी में कम हैं। 100 ग्राम कच्ची लाल प्याज में 37 कैलोरी होती है जबकि इतनी ही सफेद प्याज में 42 कैलोरी होती है। 100 ग्राम शलोट में 72 कैलोरी होती है।

फाइबर-
100 ग्राम लाल प्याज में 12 ग्राम, सफेद प्याज में 10 ग्राम फाइबर और 100 ग्राम शलोट में 5 ग्राम फाइबर होते हैं।

विटामिन सी-
लाल और सफेद प्याज विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत हैं। 100 ग्राम प्याज से आपको रोजाना की जरूरत का लगभग दस फीसदी विटामिन इससे मिल जाता है। जबकि शलोट में विटामिन सी कम होता है।

एंटीऑक्सिडेंट-
लाल और सफेद दोनों प्याज में फ्लेवॉनाइड क्विर्सटिन होता है, जिसमें कैंसर-विरोधी और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। शॉलट्स में अतिरिक्त सल्फर युक्त एंटीऑक्सिडेंट कंपाउंड एलिकिन होता है जो कोलेस्ट्रॉल उत्पादन को कम कर देता है।

कैल्शियम-
लाल प्याज कैल्शियम का एक समृद्ध स्रोत हैं और दूसरी ओर, सफेद प्याज और शलोट में कम कैल्शियम होता है।

विटामिन ए-
100 ग्राम शलोट में 1190 आईयू विटामिन ए होता है। जबकि लाल और सफेद प्याज में विटामिन ए नहीं होता है।

आयरन-
लाल प्याज में लोहे की एक अच्छी मात्रा होती है जबकि सफेद प्याज और शलोट में आयरन की कमी होती है।



Click it and Unblock the Notifications
