Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है
वैज्ञानिकों ने पाया कैल्शियम और कोलेस्ट्रोल में सम्बन्ध
शोधकर्ताओं का मानना है कि कैल्शियम-जिसकी पहचान ज़्यादातर मजबूत दांत और हड्डियों से की जाती है, कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है। यह एक ऐसी खोज है जिससे हाई ब्लड कोलेस्ट्रोल का भी इलाज किया जा सकता है।
शोध से पता चलता है कि सेल के कैल्शियम को टारगेट करने से कोलेस्ट्रोल मेटाबोलिज्म को नियंत्रण करने का नया तरीका मिल सकता है जिससे दिल का दौरा या स्ट्रोक जैसी खतरनाक समस्याएं आती हैं।


एक चूहे पर कैल्शियम बाइंडिंग प्रोटीन का निरिक्षण करते समय, शोधकर्ताओं ने पाया कि ब्लड कोलेस्ट्रोल कंसंट्रेशन में काफी बढोतरी हो गयी, जब प्रोटीन मौजूद नहीं था।
"कोशिकाओं के अन्दर एक प्रक्रिया होती है जो इस बात का पता लगा लेती है जब ज़्यादा कोलेस्ट्रोल मौजूद नहीं होता और यह निर्देश देती है कि इसका उत्पादन होना चाहिए," कनाडा के अल्बर्टा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मारेक मिकालक ने कहा।

"हमने यह पाया कि कैल्शियम की कमी कोलेस्ट्रोल को आपकी मशीनरी से छुपा सकती है। अगर आप कैल्शियम कम करते हैं तो आपकी सिंथेटिक मशीनरी को यह लगता है कि कोलेस्ट्रोल नहीं है और यह और बनाने लगती है, तब भी जब इसकी ज़रुरत ना हो,"मिकालक ने इस बात की पुष्टि की।
इस ऑब्जरवेशन पर फोलो अप करने के लिए, टीम ने यह पता लगाया कि कैल्शियम और कोलेस्ट्रोल के बीच का साइकोलॉजिकल लिंक, कीड़े मकौरों में सुरक्षित रहता है।
"यह माना जाता था कि कोशिकाओं के अन्दर कोलेस्ट्रोल अपनी मिलावट को नियंत्रित करता था और तब हमने अपने लैब में पाया कि कैल्शियम इस कार्य को भी कर सकता है। इससे कोलेस्ट्रोल मेटाबोलिज्म को नियंत्रण में लाने के नए द्वारा भी खुल गए हैं," कैनाडा के क्यूबैक के मेक गिल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर लुईस अजेलोन का कहना है।
इन जांच परिणामों से आने वाले दिनों में मरीजों की देखभाल के लिए उठाये जाने वाले कदम में एक बदलाव आएगा, पर अभी और भी काम करना बाकी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
