Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
हल्दी-अदरक वाली चाय को ज्यादा पीने से हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट
चाय आज हम सबकी ज़रूरत है और कई लोग की तो सुबह, बिना चाय के होती ही नहीं है। आपको बता दें कि पूरी दुनिया में इस समय पानी के बाद सबसे ज्यादा पीने वाली चीज चाय ही है।
हर उम्र के लोग इसे पसंद करते हैं और इसकी खासियत है कि अलग अलग देशों में इसे अलग तरीके से भी बनाया जाता है।
चाय कई तरह की बीमारियों से बचाने में भी मदद करती है और अगर आप इसमें कुछ ख़ास किस्म के हर्ब्स मिला दें तो यह एकदम औषधि की तरह काम करती है।
कई घरों में हल्दी-अदरक की चाय पी जाती है। लोगों का मानना है कि यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।
इसे बनाना बहुत ही आसान है इसमें अदरक, हल्दी, नींबू, शहद और काली मिर्च मिलाई जाती है। डायबिटीज के मरीज इस चाय का सेवन ज्यादा करते हैं।

यह तो हम सभी जानते हैं कि ,किसी भी चीज का ज़रूरत से ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है। इस आर्टिकल में हम आपको बात रहे हैं कि अगर आप इस हल्दी-अदरक वाली चाय को अधिक मात्रा में पीते हैं तो इससे आपको क्या नुकसान हो सकते हैं।

पेट से जुड़ी समस्याएं :
हल्दी के अधिक सेवन से आपको डायरिया और मिचली आने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। हल्दी में मौजूद कर्कुमिन नामक यौगिक ही इसके लिए मूल रूप से जिम्मेदार है। एक दिन में एक कप इस चाय को पीना स्वास्थ्य के लिए बेहतर है लेकिन इससे ज्यादा मात्रा आपके लिए नुकसानदायक है।

ड्रग रिएक्शन :
हल्दी-अदरक युक्त चाय पीने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल कम हो जाता है। अगर आप ज़रूरत से ज्यादा इसका सेवन कर रहे हैं तो अचानक ही आपका ब्लड शुगर लेवल या ब्लड प्रेशर काफी कम हो सकता है। इसके अलावा अदरक में मौजूद सैलिसिलेट नामक केमिकल ब्लड को पतला भी करता है इसलिए ऐसे लोग जो बीटा ब्लॉकर, इन्सुलिन या एंटी-प्लेटलेट्स थेरेपी की दवाइयां खा रहे हैं उनपर इसका बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए इस चाय को पीने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।

एलर्जिक रिएक्शन :
हल्दी और अदरक दोनों से ही एलर्जी हो सकती है और इससे स्किन में जलन, सिरदर्द, मिचली आना, चक्कर आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हल्दी में मौजूद कर्कुमिन की वजह से डर्मेटाइटिस जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं।

गर्भवती महिलाओं पर प्रभाव :
अगर आप सीमित मात्रा में अदरक या हल्दी का सेवन कर रही हैं तो इससे प्रेगनेंट महिला को कोई नुकसान नहीं है लेकिन इसकी अधिक मात्रा से ज्यादा ब्लीडिंग होना और सेक्स हार्मोन में अनियमित बदलाव जैसी समस्याएं आ सकती हैं। इसके अलावा अगर आप ब्रेस्टफीडिंग के दौर में हैं तो आपको अदरक हल्दी की चाय से पूरी तरह परहेज करना चाहिये।

किडनी स्टोन :
हल्दी में मौजूद ऑक्सलेट, कैल्शियम के साथ मिलकर कैल्शियम ऑक्सलेट बना देता है जिसकी अधिक मात्रा होने से आपको पथरी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा रोजाना इस चाय की अधिक मात्रा पीने से ब्लड में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है जिसके कारण भी किडनी से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
