Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
शराब के नशे से मुक्ती दिलाने में असरदार हैं ये चमत्कारी घरेलू उपचार
यदि आप प्रतिदिन पीते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। हम सभी जानते हैं कि शराब पीने से काफी सारी जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं इसलिये अच्छा होगा कि इस लत को छोड़ ही दिया जाए।
शराब की लत शायद एक सबसे गंदा नशा होता है। यदि आपने शराब की आदत छोड़ने का निर्णय कर लिया है तो हम आपको बताते हैं कि यह उतना कठिन नहीं है जितना दिखता है। महीने में एक बार पीना उचित है परन्तु कुछ लोग ऐसे हैं जो एक सप्ताह में तीन से चार बार पीते हैं।
वास्तव में कुछ लोग तो प्रतिदिन पीते हैं! यदि आप प्रतिदिन पीते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। हम सभी जानते हैं कि शराब पीने से काफी सारी जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं इसलिये अच्छा होगा कि इस लत को छोड़ ही दिया जाए।
इसी बात पर आज हम आपको कुछ घरेलू उपचार बताएंगे, जिससे आपको शराब की लत से छुटकारा मिल पाएगा।

कद्दू के बीज
कद्दू के बीज में अमीनो एसिड पाया जाता है, जो कि मूड को स्थिर करने में मदद करता है और रोज रोज शराब पीने की आदत को कम करता है।

करेला
यह आपके शरीर से नशे को बाहर निकालने में मदद करेगा तथा लीवर डैमेज को सही करेगा। थोड़े से करेले से जूस निकाले और उसमें से 3 चम्मच जूस 1 गिलास छाछ के साथ मिलाएं। इस जूस को रोज सुबह खाली पेट पिएं।

सिंहपर्णी
शराब पीते पीते जब इसकी आदत छोड़नी पड़ती है, तो लीवर और बाइल जूस को ठीक करने में सिंहपर्णी की जड़ें काफी काम आती हैं। सिंहपर्णी की जड़ों को 1 कप पानी में उबाल कर छानें और दिन में 2 से 3 बार पिएं।

खजूर
जब जब शराब पीने का मूड करे, तब खजूर खा लीजिये। इससे उसकी तलब कम हो जाती है और साथ ही लीवर भी साफ होता है। 1 कप में 4-5 खजूर भिगोइये और फिर उसमें से बीज को अलग कर के खाइये। ऐसा 1-2 महीने कीजिये, आपको फायदा मिलेगा।

सिलेरी
यह ना सिर्फ शराब के नशे को छुड़ाने में मदद करती है बल्कि शरीर में जमी अन्य गंदगियों को भी बाहर निकालती है। बस आधा गिलास सिलेरी का जूस अपने आधे गिलास गरम पानी में मिक्स करें और दिन में दो बार पिएं।

नारियल तेल
शराब पीने से दिमाग के मेटाबॉलिज्म में भी चेंज आता है लेकिन नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट होने के नाते यह ब्रेन को हील करता है। आपको बस रोजाना अपने खाने में नारियल तेल के 2 चम्मच मिक्स करने होंगे।



Click it and Unblock the Notifications
