Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
क्या आप भी सुबह उठते ही बिस्तर पर चाय पीते हैं! ये ज़रूर पढ़ें
जब आप रात को सोते हैं तो आपके मुंह में हजारों सूक्ष्म जीव और बैक्टीरिया पनपते हैं। इनके कारण जब आप सुबह उठते हैं तो मुंह में बदबू आने लगती है। इसलिए यह आपके मुंह के लिए कतई सही नहीं है।
हममें से अधिकतर लोगों को उठते ही बिस्तर पर चाय पीने की आदत है। लेकिन यह आदत हमारे शरीर और दांतों के लिए ठीक नहीं है। आपके मुंह की कैवीटी और स्वच्छता पर आपके शरीर का स्वास्थ्य निर्भर करता है।
इसलिए, यह ज़रूरी है कि आप सुबह उठते ही चाय, कॉफी या अन्य कोई पेय पदार्थ लेने से पहले अपने दाँत और मुंह साफ करें। ऐसा क्यों करें? इसके लिए हम आपको 6 कारण बता रहे हैं।

पेट में एसिड का लेवल बढ़ता है:
जब आप रात को सोते हैं तो आपके मुंह में हजारों सूक्ष्म जीव और बैक्टीरिया पनपते हैं। इनके कारण जब आप सुबह उठते हैं तो मुंह में बदबू आने लगती है। इसलिए यह आपके मुंह के लिए कतई सही नहीं है। सुबह गरमागरम चाय पीने का मतलब है इन बैक्टीरिया को अपने मुंह से साफ कर सीधे पेट में भेजना। इससे आपके पेट में एसिड लेवल बढ़ सकता है और कई तरह की बीमारियाँ हो सकती हैं। इसके अलावा कई ऐसे खादय पदार्थ हैं जो एसिडिटी को बढ़ा सकते हैं, यदि आप भी इससे पीड़ित हैं तो आप ऐसे खादय पदार्थों की जानकारी रखें।

पाचन क्रिया खराब होती है:
जब बैक्टीरिया आपके मुंह से पेट में पहुँचते हैं तो इससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है और साथ ही एसिड-एल्कालाइन संतुलन बिगड़ जाता है।

इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है:
सुबह उठते ही चाय पीने से पेट में सूजन हो सकती है और इससे इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है। इसका मतलब है कि जो लोग ब्रश करके चाय पीते हैं उनकी तुलना में आपको पेट में अल्सर होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

आयरन अवशोषण ठीक से नहीं होता:
सुबह खाली पेट चाय लेने से आयरन का अवशोषण ठीक से नहीं होता है, यदि आपको एनीमिया या आयरन की कमी है तो आपके लिए यह ज़्यादा हानिकारक है। यह सुबह की चाय आयरन अवशोषण को पूरी तरह प्रभावित कर सकती है।

बॉडी में टॉक्सिन लेवल बढ़ जाता है:
ऐसा कहा जाता है कि अपने शरीर से जहरीले पदार्थों को निकालने के लिए सुबह एक गिलास पानी पीना चाहिए। सुबह उठते ही चाय पीने से आपके रक्त में जहरीले पदार्थ बढ़ सकते हैं। रक्त में टॉक्सिन के बढ्ने का मतलब है कि आपके लिवर, फेफड़े और किडनी को टॉक्सिन के कारण खतरा हो सकता है।

मुंह के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं:
जब सुबह आप ज़्यादा एसिड वाला पेय पदार्थ बिना ब्रश किए लेते हैं तो आपके मुंह में मौजूद बैक्टीरिया शुगर में आ जाते हैं, इससे मुंह में एसिड लेवल बढ़ जाता है और यह इनामेल या दांतों के बाहरी आवरण को खराब कर देता है। कैवीटी पैदा होने का यह सबसे मुख्य कारण है। चाय या अन्य किसी खादय पदार्थ का दाँतो को ब्रश किए बिना सेवन करने से गम या मसूड़ों से जुड़ी बीमारियाँ हो सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
