Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
नाश्ता नहीं करने से आपके पेट में हो सकती है पथरी
नाश्ता नहीं करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें ऊर्जा की कमी भी एक है। लोगों को आमतौर पर किन्हीं वजहों से पथरी की समस्या हो जाती है।
लेकिन चीन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। चीन में डॉक्टरों ने 45 साल की चेन नाम की महिला के पेट से करीब 200 पथरियां निकाली हैं।
इस महिला का कहना है कि उन्हें पिछले 10 सालों से पेट दर्द की समस्या थी लेकिन वह ऑपरेशन से इतना डरती थीं कि उन्होंने इसे नजरअंदाज किया।

चेन ने गुआंजी अस्पताल में डॉक्टरों की मदद ली जहां जांच में पता चला कि उनके गॉल ब्लैडर में कई पथरियां हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ये सालों से बढती आई हैं। डॉक्टरों ने आखिरकार ऑपरेशन करके इन्हें निकाल दिया। इनमें से कुछ पथरियां अंडे के आकार जितनी बड़ी थीं।
जनरल सर्जन डॉक्टर कुआन वेई का कहना है कि चेन के नाश्ता न करने की आदत की वजह से ही उनको पथरी की समस्या शुरू हुई होगी।
चेन ने बताया कि पिछले 8 सालों में उन्होंने कभी नाश्ता नहीं किया। डॉक्टरों ने बताया कि चेन के बाइल डक्ट और गॉल ब्लैडर में ढंग से खाना न खाने की वजह से ही ये पथरियां बन गई होंगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
