Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
पुरुषों के लिये प्याज रामबाण... सेक्शुअल डिजायर बढ़ती है और नपुंसकता दूर होती है
क्या आप जानते हैं कि प्याज जिसे हम सब्जी में पका कर खाते हैं वह शारीरिक, मानसिक और कामशक्ति को बढ़ावा भी देती है।
यह आपकी कई गंभीर बीमारियों को भी दूर कर सकती है। खाने के साथ प्याज जरुर खाएं। वीर्यवृद्धि के लिए सफेद प्याज के रस के साथ शहद लेने पर फायदा होता है।
पुरुषों को तो प्याज से दोस्ती कर लेनी चाहिये क्योंकि यह उनके बड़े काम आने वाला है। चाहे यौन शक्ति बढ़ानी हो या फिर शीघ्रपतन की समस्या ही क्यूं ना हो, यह रामबाण की तरह प्रयोग में लाई जा सकती है। कच्चे प्याज के टुकड़ो पर नीम्बू निचोड़ कर खाने से भोजन जल्दी पच जाता हैं।

अगर आपको कच्ची प्याज के फायदे लेने हैं तो इस आर्टिकल को जरुर पढ़ें क्योंकि हम आपके साथ प्याज के नुस्खे शेयर करने वाले हैं।

नपुंसकता दूर करने के लिए
सफेद प्याज का रस, शहद, अदरक का रस और घी का मिश्रण 21 दिनों तक लगातार लेने से नपुंसकता दूर हो जाती है।

शीघ्रपतन से निजात पाने के लिये
100 ग्राम अजवाइन को सफेद प्याज के रस में भिगोकर धूप में तीन बार सुखाएं। अच्छी तरह सूख जाने पर इसका बारीक पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को पांच ग्राम घी और पांच ग्राम शक्कर के साथ सेवन करें। इस योग को इक्कीस दिन तक लेने पर शीघ्रपतन की समस्या से राहत मिलती है।

सेक्शुअल डिजायर बढाने के लिये
1 किलो प्याज का रस, 1 किलो शहद और 1/2 किलो शक्कर मिलाकर डिब्बे में पैक कर लें। इसे पंद्रह ग्राम की मात्रा में एक माह तक नियमित सेवन करें। इस योग के प्रयोग से सेक्शुअल डिजायर बढ जाएगी।

कमजोरी दूर करने के लिये
इसे नियमित खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढती है और कमजोरी तथा थकान दूर होती है।

स्पर्म काउंट बढाने के लिये
प्याज में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो कि प्राकृतिक रूप से स्पर्म बढाने का कार्य करता है। यहां तक कि अगर आप प्याज और अदरक का रस मिला का सेवन करेंगे तो आपकी यौन शक्ति भी बढेगी। 1 टीस्पून प्याज का रस और 1 टीस्पून अदरक का रस पीने से सेक्स ड्राइव बढ़ती है।



Click it and Unblock the Notifications
