Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
किसी जादुई दवाई से कम नहीं ये प्याज के छिलके
हर सब्जी के छिलके को फेकना सही नहीं होता, खासकर के प्याज के छिलके को। अधिकतर लोग प्याज के छिलकों को छील कर फेक देते हैं क्योंकि उन्हें इसके स्वास्थ्य लाभ के बारे में नहीं पता होता।
हालांकि यह सच है कि प्याज के छिलकों को सीधे खाना भी नहीं चाहिए लेकिन आप इसका कई अन्य तरीकों से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। तो चलिए आपको बताते हैं कि प्याज के छिलकों का इस्तेमाल सेहत के लिए कैसे फायदेमंद होता है।

हेयर कंडीशनर की तरह इस्तेमाल:
नहाते समय बालों को अच्छे से धो लेने के बाद उसे प्याज के छिलकों वाले पानी से कुछ देर साफ़ करें। इससे बाल एकदम मुलायम और चमकदार हो जाते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार :
जी हां, प्याज के छिलके बॉडी के कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए भी रात भर उन छिलकों को पानी में भियोयें रखें और फिर रोजाना उस पानी को पियें। अगर आपको प्याज वाले पानी का स्वाद एकदम अच्छा नहीं लग रहा है तो उसमें शहद या चीनी मिलाकर पियें।

पेट के इन्फेक्शन से बचाव :
प्याज के छिलकों में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो कि पेट में होने वाले इन्फेक्शन में आराम दिलाते हैं। इसके लिए भी प्याज के छिलकों को पानी में भिगोएं और रोजाना उस पानी का सेवन करें।

कैंसर से बचाव :
प्याज के छिलकों में एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। इसके अलावा इसमें पाये जाने वाला ‘क्वेरसेटिन' नामक एंजाइम कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। आप इन प्याज के छिलकों की चाय भी बना सकते हैं और रोजाना सोने से पहले इस चाय का सेवन करें।

गला खराब:
पानी में प्याज के छिलके उबाले और फिर उसे छाने। इस पानी से गरारे करने पर गले को अराम मिलेगा और खराश जल्दी दूर हो जाएगी।

ब्लड प्रेशर कम करता है
प्याज के छिलके में क्वैरसेटीन नाम के फ्लेनोवोल की भारी मात्रा होती है जो ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होता है।



Click it and Unblock the Notifications
