Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
अगर रात की पार्टी में पी ली है ज्यादा दारू, तो लीवर को क्लीन करने के लिये पिएं ये जूस
जब कोई व्यक्ति अधिक शराब पीता है, तो शरीर में कुछ प्रतिक्रियाएं होती हैं जैसे, मतली, सिरदर्द, शरीर में दर्द, अपच, निर्जलीकरण, कब्ज आदि।
सोचो जो व्यक्ति नियमित रूप से शराब पीता है, उसके स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता होगा। अधिक शराब पीने से लीवर डैमेज होने या लीवर कैंसर का अधिक जोखिम होता है।
एक बार जब किसी व्यक्ति को शराब की लत लग जाती है, तो इससे छुटकारा पाना बहुत कठिन हो सकता है। शराब पीने वालों में अक्सर लीवर खराब होने की शिकायत सामने आती है क्योंकि शराब शरीर में किसी भी अन्य अंग की तुलना में सीधे तौर पर लीवर को प्रभावित करती है।
यह समझना महत्वपूर्ण है कि लीवर एक महत्वपूर्ण अंग है और यह शरीर के चयापचय कार्यों का ख्याल रखता है और खून को पाचन तंत्र में प्रवेश करने से पहले फिल्टर करता है। लीवर डैमेज या सिरोसिस की समस्या तब उत्पन्न हो सकती है जब बहुत अधिक शराब पीने से बहुत सारे विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं।

इसलिए अगर आप अपने लीवर को हेल्दी रखना चाहते हैं खासकर शराब पीने के बाद, तो आप नीचे बताए गए घरेलू उपाय को अपना सकते हैं। इससे आपको लीवर को साफ रखने में मदद मिल सकती है।
आवश्यक सामग्री:
- करेले का जूस- एक गिलास
- नींबू का रस - 4 चम्मच
- शहद - 1 बड़ा चमचा

इस उपायको काम करने के लिए, कम से कम 3 महीने तक शराब का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आपको लगता है कि आपको शराब पीने की लत है, तो इस मामले में चिकित्सा सहायता की मदद लेनी चाहिए चाहिए।
इसके अलावा पोटेशियम और फाइबर युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए, जो कि लीवर से विषाक्त पदार्थों को प्राकृतिक रूप से समाप्त कर सकते हैं। करेले का रस विटामिन ए, सी और फाइबर सामग्री में समृद्ध है, जो आपके लीवर की कोशिकाओं की भरपाई कर सकता है और शराब पीने के बाद उन्हें सामान्य कर सकता है।

बनाने की विधि:
- एक ग्लास में सभी चीजों को मिला लें।
- सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- शराब पीने के बाद हर बार इस मिश्रण को पिएं।
- इस मिश्रण को दैनिक आधार पर तीन महीने तक पिएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
