Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
डाइट में इस एक चीज़ को ना खाने से खराब हो सकती है आपकी सेक्स लाइफ
रिलेशनशिप में विश्वास, केयर और प्यार के साथ-साथ बेहतर सेक्स की भी जरूरत होती है। एक अच्छे और स्वस्थ रिलेशनशिप के लिए सेक्स भी बहुत जरूरी माना जाता है। कई बार मूड बनने पर भी मर्दों में इरेक्शन नहीं हो पाता है और इस वजह से उनकी सेक्शुअल लाइफ बुरी तरह से प्रभावित होती है।
सेक्शुअल लाइफ में संतुष्टि और आनंद के लिए पुरुषों में लंबे समय तक इरेक्शन होना जरूरी होता है ताकि वो अपने पार्टनर को खुश कर सकें।
इरेक्शन के बिना पुरुष सेक्स का आनंद ले ही नहीं सकते हैं और इस वजह से लव मेकिंग में रुकावट आती है। मर्दों को कई कारणों से कभी न कभी इरेक्शन की कमी का सामना करना ही पड़ता है, हालांकि अगर ऐसा रोज़ हो तो ये गंभीर परेशानी का रूप ले सकती है और इस वजह से रिलेशन में भावनात्मक समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

इस स्थिति को स्तंभन दोष यानि इरेक्टाइल डिस्फंक्शन कहा जाता है। इसके मुख्य कारणों में सेक्स इच्छा की कमी, थकान, अवसाद, मधुमेह, कुछ दवाओं के दुष्प्रभाव, तनाव आदि शामिल हैं।
इरेक्टाइल डिस्फंक्शन में पुरुषों में इरेक्शन नहीं होता और अगर होता भी है तो वो कुछ मिनट से ज्यादा नहीं टिक पाता है।
सेक्स की कमी में रिलेशनशिप पर बुरा असर पड़ता है। हाल ही में एक रिसर्च में सामने आया है कि पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन और सेक्स में कमी का एक कारण रेड मीट का सेवन ना करना होता है।
आइए जानते हैं कि मर्दों में रेड मीट और सेक्स ड्राइव का क्या संबंध है

हम सभी जानते हैं कि जो कुछ भी हम खाते हैं उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। अगर हम जंक फूड का अधिक सेवन करते हैं तो हमें सेहत संबंधी परेशानियां होना लाजिमी है। वहीं संतुलित आहार सेहत के लिए अच्छा होता है।
आपके आहार में जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिंस, प्रोटीन, मिनरल्स, वसा आदि होने चाहिए ताकि शरीर में किसी पोषण की कमी ना रहे।
हमने पहले पढ़ा था कि रेड मीट सेहत के लिए अच्छी नहीं होती है। हालांकि ये सच है लेकिन अगर इसका अत्यधिक मात्रा में या रोज़ाना सेवन किया जाए तो ये शरीर को नुकसान पहुंचाती है।
पर्याप्त मात्रा में रेड मीट का सेवन करना सेहत के लिए स्वास्थ्यकारी होता है। जैसा कि हमने पहले भी बताया कि बेहतर सेक्स लाइफ के लिए मजबूत इरेक्शन और सेक्स इच्छा की जरूरत होती है।
हाल ही में एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि पुरुषों के आहार में रेड मीट की कमी की वजह से उनके शरीर में लिबिदो का स्तर गिरने लगता है। रेड मीट में मिनरल, जिंक होता है जिससे मर्दों में टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन का उत्पादन होता है।
मर्दों में सेक्स का आनंद लेने और इरेक्शन के लिए टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन मुख्य घटक होता है। इस हार्मोन से स्वस्थ स्पर्म बनते हैं और स्पर्म की गतिशीलता का स्तर बेहतर रहता है जिससे पुरुषों में प्रजनन का स्तर स्वस्थ बरह पाता है।रेड मीट में जिंक होता है जिससे पुरुषों में टेस्टेस्टेरॉन का उत्पादन बढ़ जाता है और इससे मजबूत इरेक्शन हो पाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
